9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलनीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भी भारत के सामने...

नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भी भारत के सामने तीन समस्याएं, जल्द खोजना होगा तोड़

Published on

सिडनी

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को 56 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से फिफ्टी निकली। नीदरलैंड्स की टीम जवाब में भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई। टीम ने 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 123 रन बनाए। टीम इंडिया की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। हालांकि इस जीत के बाद भी भारतीय टीम के सामने कई समस्याएं हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

केएल राहुल की फॉर्म
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लगातार दूसरे मैच में फेल रहे। सिडनी की बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट पर उनके बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन राहुल 12 गेंदों पर सिर्फ 9 रन ही बना सके। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला शांत रहा था। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में प्रमुख बल्लेबाज की फॉर्म ने टीम इंडिया के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है।

पावरप्ले में बल्लेबाजी
भारतीय टीम लगातार दूसरे मैच में पावरप्ले में कमाल नहीं कर पाई। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले 6 ओवर में 31 रन बनाए थे। इस मैच में कमजोर गेंदबाजी के सामने टीम 32 रन ही बना पाई। अब दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम से भारत का सामना है, जिसके पास दुनिया की बेस्ट तेज गेंदबाजी है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए पावरप्ले की बल्लेबाजी बड़ी चिंता है।

दिनेश कार्तिक की कीपिंग
दिनेश कार्तिक ने करीब 18 साल पहले भारत के लिए डेब्यू किया था। तब से उनकी कीपिंग में परेशानी रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में आखिरी गेंद पर बल्लेबाज बाई में दो रन भाग गए। कार्तिक विकेट पर डायरेक्ट हिट नहीं मार पाई थे। इस मैच में उन्होंने आसान स्टंपिंग छोड़ दे। बड़ी टीम के खिलाफ होता तो टीम इंडिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...