15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलमाथे पर टीका, गले में सनातनी रुद्राक्ष की माला... कानपुर में यूं...

माथे पर टीका, गले में सनातनी रुद्राक्ष की माला… कानपुर में यूं हुआ रोहित शर्मा की टीम का स्वागत

Published on

चेन्नई में टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को आसानी से 280 रनों से हरा दिया। कप्तान रोहित शर्मा और प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला शांत रहा। इसके बाद भी टीम ने चौथे दिन पहले ही सेशन में मैच को अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त भी मिल गई। 2 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में होना है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

कानपुर पहुंची टीम इंडिया
टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया आज कानपुर पहुंच गई। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 27 सितंबर से टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेलेगी।

बांग्लादेश भी पहुंच गई है
भारत और बांग्लादेश की टीमों को कड़ी सुरक्षा के बीच चकेरी हवाई अड्डे से होटल तक ले जाया गया।दोनों टीमें बुधवार और गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में अलग-अलग अभ्यास सत्र आयोजित करेंगी, जो उनके होटल से लगभग ढेड़ किलोमीटर दूर है।

खिलाड़ियों को जबरदस्त स्वागत
खिलाड़ियों का पांच सितारा होटल में उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय खिलाड़ियों के माथे पर टीका लगाया गया। इसके साथ ही सभी को रुद्राक्ष की माला भी पहनाई गई।

बाहर जाने से पहले सूचना देनी होगी
बांग्लादेश टीम का भारत में काफी विरोध हो रहा है। बीसीसीआई से मांग की जा रही है कि बांग्लादेशी टीम के साथ मैच नहीं खेले। कानपुर में टीम के सदस्यों को होटल से बाहर निकलने से पहले अग्रिम सूचना देने को कहा गया है।

हजारों की संख्या में पुलिस तैनात
अपर पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) हरीश चंदर ने कहा कि टीमों और वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए करीब 2,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मैच के लिए स्टेडियम के अंदर और आसपास 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।​

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...