15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलअनलकी संडे… रियान पराग के बाद पंजाब के बल्लेबाज भी शतक से...

अनलकी संडे… रियान पराग के बाद पंजाब के बल्लेबाज भी शतक से चूका, एक दिन में दो नर्वस नाइंटी

Published on

धर्मशाला:

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2025 में शतक लगाने से चूक गए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर उनके पास शतक लगाने का मौका था लेकिन 19वें ओवर में आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज करने उतरे प्रभसिमरन ने 91 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका दूसरा शतक होता। इससे पहले आईपीएल 2023 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी।

रिवर्स हिट लगाने में आउट हुए
प्रभसिमरन सिंह आसानी से छक्के चौके उड़ा रहे थे। 19वें ओवर में दिग्वेश राठी के खिलाफ उन्होंने स्विच हिट खेलने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई और एक्सट्रा कवर पर फील्डिंग कर रहे निकोलस पूरन के हाथों में चली गई। 91 रन बनाने के लिए प्रभसिमरन ने 48 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में उन्होंने चौके से ज्यादा छक्के मारे। उनके बल्ले से 7 छक्के और 6 चौके निकले।

एक दिन में दो बल्लेबाज नर्वस नाइंटी का शिकार हुए हैं। इससे पहले राजस्थान और केकेआर के मैच में भी ऐसा हुआ था। राजस्थान के कप्तान रियान पराग 95 रन बनाकर आउट हुए थे। चेन्नई और आरसीबी के मैच में युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी शतक से चूके थे।

लखनऊ के सामने 237 का लक्ष्य
पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने 236 रन बनाए। प्रभसिमरन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। शशांक सिंह ने 15 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला बैकफायर कर गया। मयंक यादव ने 4 ओवर में 60 रन दिए। आवेख खान के 4 ओवर में 57 रन बने। आकाश महाराज सिंह सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने 30 रन देकर दो विकेट लिए। इस मैच में हार से लखनऊ के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...