10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलपाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए अफरीदी, पीसीबी ने...

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए अफरीदी, पीसीबी ने किया बैन

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के एक और खिलाड़ी को बैन कर दिया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर आसिफ अफरीदी (Asif Afridi) को भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाये जाने के बाद दो साल के लिये बैन कर दिया है। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी पर यह प्रतिबंध 22 सितंबर 2022 से शुरू माना जाएगा जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

आसिफ अफरीदी को राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट के दौरान ‘भ्रष्ट आचरण में शामिल होने’ के दृष्टिकोण की रिपोर्ट करने में विफल रहने पर पिछले साल सितंबर में निलंबित कर दिया गया था। फैसले की घोषणा करते हुए, पीसीबी ने कहा कि अफरीदी ने अनुरोध किया था कि उनके केस को दयापूर्वक तरीके से देखा जाए। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अनजाने में कोड का उल्लंघन किया था।

आसिफ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में चुना गया था लेकिन उसे राष्ट्रीय टीम की तरफ से कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आसिफ ने 35 प्रथम श्रेणी मैचों में 118 विकेट लिए हैं। इसके अलावा एक शतक की मदद से 1303 रन भी बनाए हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 59 विकेट हैं। अफरीदी पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस का हिस्सा रह चुके हैं। 63 टी20 मैचों में उनके नाम 63 विकेट हैं।

यह पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर इस तरह बैन लगा है। देश के कई बड़े खिलाड़ी फिक्सिंग की वजह से बैन झेल चुके हैं। इसमें पूर्व कप्तान सलमान बट्ट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमिर और सलिम मलिक जैसे नाम शामिल हैं। वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर भी मैच फिक्सिंग में आया था। वसीम को कप्तानी से हटना पड़ा था लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...