9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलKL राहुल पर फिर बरसे वेंकटेश प्रसाद, बोले- इंदौर में परफॉर्म करो...

KL राहुल पर फिर बरसे वेंकटेश प्रसाद, बोले- इंदौर में परफॉर्म करो वरना…

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आलोचकों के निशाने पर हैं. इस भारतीय ओपनर का मौजूदा फॉर्म ही कुछ ऐसा है कि आलोचना करना एक तरह से बनता भी है. केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में भी बल्ले से कोई खास करिश्मा नहीं कर पाए और चार पारियों को मिलाकर सिर्फ 40 रन बना पाए. इसके बावजूद केएल राहुल को आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भी टीम में जगह दी गई है.

वेंकटेश ने केएल की जमकर आलोचना की
अब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल पर एक बार फिर से निशाना साधा है. वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि केएल राहुल को काउंटी क्रिकेट खेलकर आना चाहिए. वेंकटेश ने केएल राहुल की तुलना मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों से करते हुए यह बताने की कोशिश है उनका प्रदर्शन कोई खराब नहीं था लेकिन टीम से ड्रॉप कर दिए गए. वेंकटेश ने आंकड़े भी पेश किए.

वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, ‘एक राय यह है कि केएल राहुल का विदेशी टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है. लेकिन आंकड़े कुछ और ही बयां करते हैं. उनका 56 पारियों में विदेशों में 30 का औसत है उन्होंने 6 शतक बनाए हैं, लेकिन इसके बाद काफी सारे लो स्कोर्स के चलते उनका औसत 30 है. आइए कुछ अन्य पर नजर डालते हैं.’

धवन का जिक्र करते हुए वेंकटेश ने लिखा, ‘मौजूदा समय के सलामी बल्लेबाजों में शिखर धवन का विदेशों में औसत सबसे अच्छा है. 5 शतकों के साथ लगभग 40 का औसत. हालांकि वह भी टेस्ट में लगातार अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन श्रीलंका और न्यूजीलैंड में उनके नाम बेहतरीन शतक रहे. साथ ही उनका एक बेहतर घरेलू रिकॉर्ड भी है.’

वेंकटेश ने बताया, ‘ऑस्ट्रेलिया में शानदार शुरुआत के बाद मयंक अग्रवाल ने विदेशों में टेस्ट मैचों में संघर्ष किया. लेकिन उनका अब तक का सबसे अच्छा घरेलू रिकॉर्ड है. 13 पारियों में लगभग 70 का औसत, 2 डबल सेंचुरी. वानखेड़े की पिच पर 150 रन, जहां हर कोई संघर्ष कर रहा था. स्पिन के खिलाफ वह काफी बढ़िया खेलते हैं और शानदार घरेलू सीजन भी रहा.’

वेंकटेश प्रसाद ने आगे कहा, ‘शुभमन गिल का एक संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर रहा है और विदेशों में कुल 14 पारियों में उनका औसत 37 रहा है, जिसमें गाबा टेस्ट की चौथी पारी में बनाए गए 91 रन भी शामिल हैं. वह शानदार फॉर्म में भी हैं.’

वेंकटेश लिखते हैं, ‘और अगर विदेशी प्रदर्शन एक मानदंड है, तो अजिंक्य रहाणे फॉर्म से बाहर होने के बावजूद और टीम से बाहर किए जाने से पहले रहाणे ने विदेशों में 50 टेस्ट मैचों 40 से अधिक की औसत से रन बनाए. यह तब है जब वह आउट ऑफ फॉर्म थे और ड्रॉप कर दिए गए.

वेंकटेश ने आखिर में कहा, ‘लेकिन केएल राहुल को शेष 2 टेस्ट मैचों के लिए बरकरार रखा गया है. अगर केएल राहुल प्लेइंग-11 में चुने जाते हैं, तो इंदौर टेस्ट उनके लिए फॉर्म में वापस आने और मेरे जैसे आलोचकों को चुप कराने का सबसे अच्छा मौका है. अन्यथा काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके और टेस्ट टीम में फिर से वापसी करने की जरूरत होगी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...