6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeखेलU-19 टी20 विश्व चैंपियन बनने पर देश की बेटियों को दिग्गजों ने...

U-19 टी20 विश्व चैंपियन बनने पर देश की बेटियों को दिग्गजों ने किया सलाम, गांगुली से लेकर युवराज तक ने दी बधाई

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के फाइनल में शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत पर देश पर से बेटियों को बधाई मिल रह है। भारतीय मेंस सीनियर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा,’ अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश को आपने गौरवान्वित किया।’

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ट्वीट कर लिखा, ‘विश्व कप जीतने के लिए महिला अंडर 19 टीम को बधाई.. बीसीसीआई ने लड़कियों के लिए खेल को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए एक बेहतरीन काम किया है।’युवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘अंडर-19 विश्व कप जीतने पर हमारी भारतीय महिला टीम को बधाई! अच्छा खेले चैंपियंस।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘विशेष जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई। आईसीसी U19T20 विश्व कप में उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली है और उनकी सफलता से आने वाले कई क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’ भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने कोहली ने ट्वीट कर लिखा, ‘अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियंस! क्या खास पल है! लड़कियों को जीत की बधाई।’

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा, ‘शेफाली और उनकी टीम द्वारा पहले संस्करण में महिला अंडर -19 टी20 विश्व कप उठाने के लिए शानदार प्रदर्शन किया! शानदार अभियान के लिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई। WPL से आगे, भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।’

टी20 पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, ‘पहले संस्करण में महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप जीतने के लिए हमारी लड़कियों पर गर्व है। आपकी प्रतिभा, उत्साह और खेल के प्रति जुनून से ऐसे कई अवसर निश्चित हैं। यह सिर्फ शुरुआत है और आपको अभी लंबा रास्ता तय करना है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।’ भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, ‘अंडर 19 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय लड़कियों को बधाई। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन।’

 

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...