16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलश्रीलंका पर जीत मोहम्मद रिजवान के सिर चढ़ी? खुलेआम हमास के सपोर्ट...

श्रीलंका पर जीत मोहम्मद रिजवान के सिर चढ़ी? खुलेआम हमास के सपोर्ट में लिखी ये बातें

Published on

नई दिल्ली

एक ओर जहां हमास के दिल दहला देने वाले हमले के बाद इजरायल गुस्से से बेकाबू है और चुन-चुनकर बदला ले रहा है तो दूसरी ओर दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जो आतंकी संगठन हमास का समर्थन कर रहे हैं। उनमें से एक पाकिस्तान भी है। अब जब मोहम्मद रिजवान ने वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की तो सोशल मीडिया पर इस जीत को गाजा में बसे फिलिस्तीनी लोगों को डेडिकेट किया। रिजवान ने एक्स डॉट कॉम पर खुलकर समर्थन करते हुए एक मेसेज लिखा है, जो वायरल हो रहा है।

क्रिकेट मैदान पर नमाज अता करने वाले रिजवान ने लिखा- यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं। बता दें कि हाल ही में हमास के आतंकवादियों ने इजरायल में घुसकर कोहराम मचाया था। उसके लड़ाकों ने सैकड़ों लोगों का कत्ल किया।

इसके बाद इजरायल लगातार गाजा पर हमला कर रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने खुलकर जंग का ऐलान किया है। इस जंग में अमेरिका, ब्रिटेन और भारत सहित कई बड़े देशों ने उसके लिए समर्थन जताया है। दूसरी ओर, भारत में विश्व कप खेल रही पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज की ट्विटर पर पोस्ट की गईं ये लाइनें खेल को अलग ही रूप देते दिख रही हैं।

मोहम्मद रिजवान के पोस्ट पर तमाम लोगों ने कॉमेंट किए हैं। एक YASIR SADAM नाम के यूजर लिखा- फाइनल एक आदर्श व्यक्ति ने बिल्कुल सही ट्वीट किया। पाकिस्तान को भारत में हर जीत पर फिलिस्तीन का झंडा लहराना चाहिए। इसी तरह पाकिस्तान से कई कॉमेंट किए गए हैं। दूसरी ओर, ढेरों लोगों ने रिजवान के इस पोस्ट की निंदा की है। खासकर भारतीय क्रिकेट फैंस ने इजरायल के साथ खड़े होने के मेसेज के साथ रिजवान को लताड़ लगाई है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...