15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को किया तहस-नहस, आईपीएल में...

विराट कोहली ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को किया तहस-नहस, आईपीएल में बना दिया ये बड़ा कीर्तिमान

Published on

बेंगलुरु

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धमाल मचा रहे हैं। विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके साथ विराट ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। विराट कोहली आरसीबी के लिए सिक्स लगाने के मामले में अब सबसे बड़े बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा विकेट के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। क्रिस गेल ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम कुल 151 सिक्स लगाकर किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए हैं।

सीएसके के खिलाफ विराट की फिफ्टी
विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। विराट ने आरसीबी के लिए धुआंधार बैटिंग करते हुए 33 गेंद में 62 रनों की पारी खेली। इससे पहले विराट कोहली की धीमी बल्लेबाजी पर खूब सवाल उठे थे, लेकिन सीएसके के खिलाफ मैच में उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कोहराम मचा दिया।

सीएसके के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 5 छक्के भी लगाए। सिर्फ इतना ही नहीं, विराट कोहली ने ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रनों की दमदार पार्टनरशिप भी की। मुकाबले में आरसीबी को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। विराट कोहली के अलावा आरसीबी के लिए बेथल ने 33 गेंद में 55 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में बेथल ने 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...