9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने छक्के के साथ टीम इंडिया को दिलाई जीत, खतरे...

विराट कोहली ने छक्के के साथ टीम इंडिया को दिलाई जीत, खतरे में सचिन के शतकों का महारिकॉर्ड

Published on

पुणे

विराट कोहली की धमाकेदार शतकीय पारी से टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का यह 48 वां शतक था। उन्होंने 97 गेंद में 103 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इसके साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सचिन के शतकों के महा रिकॉर्ड को तोड़ने से अब सिर्फ 2 कदम दूर रह गए हैं।

सिर्फ इतना ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही अब विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 78 शतक पूरे हो चुके हैं। वनडे में 48 शतक के साथ टेस्ट में 29 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक दर्ज है।

छक्के के साथ टीम इंडिया को दिलाई जीत
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत हासिल की और इसे खास बनाया विराट कोहली ने। विराट कोहली ने ना सिर्फ इस दौरान अपना शतक पूरा किया बल्कि उन्होंने छक्के साथ टीम को जीत भी दिलाई। इस दमदार जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट के पूरे हुए 26 हजार रन
बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में शतक बनाने के अलावा विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 26 हजार रन के आंकड़े को छुआ है। वहीं ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा है।विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड अपने 511 वें मैच के 567वीं पारी में बनाया है। वहीं विराट सचिन तेंदुलकर के बाद सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने यह अद्भुत कारनामा किया है।

भारत को मिला था 257 रनों का लक्ष्य
बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 257 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था। बांग्लादेश ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी बैटिंग चुनी थी और उनके बल्लेबाजों ने 256 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने विराट कोहली की शतकीय पारी के साथ रोहित शर्मा और शुभमन गिल की अर्धशतक से सिर्फ 41.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...