7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलपाकिस्तानी फैन पर विराट कोहली ने दिल खोल कर लुटाया प्यार, सुरक्षा...

पाकिस्तानी फैन पर विराट कोहली ने दिल खोल कर लुटाया प्यार, सुरक्षा की भी नहीं की परवाह, वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं देश और विदेशों में भी खूब है। विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि फैंस सुरक्षा घेरे को भेदकर कोहली से मिलने के लिए लाइव मैच के दौरान मैदान पर आ चुके हैं लेकिन अब कोहली का एक जबरा फैन उनसे मिलने के लिए पाकिस्तान से दुबई आ गया। हालांकि विराट कोहली ने भी अपने उस फैन को निराश नहीं किया उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।

दरअसल एशिया कप से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी दुबई में आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रैक्टिस के बाद विराट कोहली टीम की बस में वापस जा रहे थे, तभी पाकिस्तान के लाहौर से आए फैन दौड़ते हुए उनकी ओर आया, लेकिन इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। कोहली से मिलने के लेकर वह फैन इतना आतुर था कि वह काफी देर तक यह गार्ड से मिन्नतें करता रहा।

इन सबसे अंजान कोहली टीम बस की तरफ बढ़ ही रहे थी कि उस फैन उन्हें आवाज लगा दी। फिर क्या था कोहली ने भी दिल खोलकर उन पर प्यार लुटाया और उसके पास आकर फोटो खिंचवाई। बता दें कि कोहली के इस जबरा फैन का नाम मोहम्मद जिब्रान है। जिब्रान का कहना है कि कोहली उनका सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पल है जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। जिब्रान के इस वीडियो को पाक टीवी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

कोहली से मिलने के बाद जिब्रान ने कहा, ‘मैं किसी और का फैन नहीं हूं, लेकिन विराट कोहली से मिलने के लिए मैं पाकिस्तान से यहां आ गया हूं। मैंने इसके लिए पूरे एक महीने तक इंतजार किया।’ विराट कोहली एशिया कप से टीम इंडिया के लिए वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद वह ब्रेक पर चले गए थे। वहीं पिछले साल से कोहली का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में वह 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के मुकाबले में मैदान पर वापसी करेंगे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...