12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलछक्का मारकर चिढ़ा रहे थे विराट कोहली, दोस्त ईशांत शर्मा ने दिखाया...

छक्का मारकर चिढ़ा रहे थे विराट कोहली, दोस्त ईशांत शर्मा ने दिखाया पवेलियन का रास्ता, फिर यूं लिए मजे

Published on

बेंगलुरु:

विराट कोहली और ईशांत शर्मा बचपन से ही दोस्त हैं। दोनों दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और बचपन से ही एक साथ खेल रहे हैं। ईशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनका नाम टीम इंडिया में आया तो विराट ने ही उन्हें इसकी जानकारी दी थी। विराट ईशांत की आवाज भी निकालते हैं। आईपीएल 2024 के मैच में दो पुराने दोस्त आमने सामने हुए। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला खेला जा रहा है।

ईशांत ने विराट को किया आउट
ईशांत शर्मा ने इस मैच में विराट कोहली को आउट कर दिया। विराट आईपीएल 2024 में बेहतरीन लय में चल रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में भी उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की। वह मैदान के चारों कोनों में शॉट खेल रहे थे। लेकिन ईशांत की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद जाती गेंद ने विराट के बल्ले का किनारा ले लिया। विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने गेंद को आसानी से लपका और विराट को पवेलियन लौटना पड़ गया। टी20 में पहली बार विराट को ईशांत ने आउट किया है।

https://twitter.com/i/status/1789668050427383998

विकेट लेने के बाद ईशांत ने चिढ़ाया
विराट कोहली को आउट करने के बाद ईशांत शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोस्त को चिढ़ाने का मौका मिले, इससे खुशी की बात एक दोस्त के लिए क्या हो सकती है। ईशांत ने मौका नहीं चूका और विराट के पास पहुंच गए। उन्होंने विराट कोहली को धक्का मारा। दूसरों को आंख दिखाने वाले विराट कोहली धक्का खाने के बाद भी नीचे दिखते रहे और हंसते हुए पवेलियन की तरफ लौट गए।

विराट ने मारे थे दो छक्के
आउट होने से पहले विराट कोहली ने ईशांत शर्मा को भी चिढ़ाया था। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर विराट ने ईशांत के खिलाफ छक्का मारा। फिर आउट होने वाले ओवर की पहली गेंद पर विराट ने चौका मारा। इसके बाद वह ईशांत को पास जाकर कुछ बोल रहे थे। फिर विराट के बल्ले से छक्का निकला और उन्होंने फिर ईशांत की तरफ इशारा किया। लेकिन अंत में जीत ईशांत शर्मा की हुई।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...