19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलआधी क्रीज पर खड़े थे विराट फिर भी रन आउट नहीं कर...

आधी क्रीज पर खड़े थे विराट फिर भी रन आउट नहीं कर पाया बांग्लादेशी, पंत ने गले लगकर मांगी माफी

Published on

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब आधी क्रीज पर खड़े विराट कोहली को बांग्लादेशी टीम रन आउट नहीं कर पाई। कोहली ने तो सारी उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन इसके बावजूद खालिद अहमद का थ्रो इतना खराब था कि वह स्टंप्स को निशाना नहीं लगा पाए। हालांकि स्टार बल्लेबाज इस जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए और 35 गेंद में 47 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।

पहले पूरा माहौल सेट था
दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरुआती तीन दिन तो बारिश के चलते बर्बाद हो गए था, लेकिन चौथे दिन मैच शुरू हुआ। बांग्लादेश ने अपने पहले दिन के स्कोर से आगे खेलते हुए 233 रन बनाए। मेहमानों को जल्दी-जल्दी समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाने शुरू किए। टेस्ट क्रिकेट के सबसे तेज 50, 100, 150 और 200 रन का रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम कर लिया।

बेहद आसान रन आउट का मौका
इस बीच विराट कोहली ने सबसे तेज 27 हजार इंटरनेशनल रन बनाकर इतिहास भी रचा, लेकिन बांग्लादेश ने एक आसान मौका नहीं गंवाया होता तो उन्हें इस कीर्तिमान के लिए और इंतजार करना पड़ सकता था। घटना 18.1 ओवर की है। ऑफ स्टंप की दिशा पर फेंकी गई, स्लोअर गेंद पर विराट कोहली ड्राइव लगाते हैं, लेकिन तेज गेंदबाज खालिद अहमद की गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड पर लगता है और ऑफ साइड की ओर लुढ़क जाती है। कोहली तेजी से रन दौड़ना चाहते थे, लेकिन पहले हां कहने के बाद पंत ने उन्हें वापस भेज दिया।

बाद में ऋषभ पंत ने मांगी माफी
इस बीच गेंद खालिद अहमद के पास आ चुकी थी, इसलिए कोहली ने वापस लौटने की कोशिश भी नहीं की। खालिद अहमद के पास पूरा समय था, वह दौड़कर भी विराट को रन आउट कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अंडर आर्म थ्रो करने की कोशिश की और हड़बड़ी में पूरी तरह चूक गए। विराट कोहली तब सिर्फ दो रन पर ही खेल रहे थे। इस तरह बांग्लादेश ने कोहली जैसा बड़ा विकेट अपनी गलती से गंवा दिया।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...