6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलविराट का हल्ला बोल, कहा- मुझसे ज्यादा कोई नहीं चाहेगा विश्व कप...

विराट का हल्ला बोल, कहा- मुझसे ज्यादा कोई नहीं चाहेगा विश्व कप जीतना

Published on

भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला वनडे विश्व कप कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए आखिरी विश्व कप हो सकता है। विराट कोहली भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि उनकी फिटनेस को देखकर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन अगर कोहली का यह आखिरी विश्व कप होता है तो पूरी टीम के साथ-साथ खुद विराट भी इस विश्व कप को यादगार बनाना चाहेंगे और ऐसी मंशा उन्होंने जाहिर भी कर दी है।

विश्व कप 2023 को लेकर एक्साइटेड हैं कोहली
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कहा है कि भारत में वर्ल्ड कप खेलना अपने आप में एक अलग अनुभव होगा, मैं 2011 के बाद फिर से स्वदेश में विश्व कप का हिस्सा बनूंगा, लेकिन यह मुझ पर दबाव डालने की बजाए मुझे रोमांचित कर रहा है। विराट ने कहा कि 15 साल के करियर के बावजूद भी विश्व कप 2023 नई चुनौतियां पेश कर रहा है, लेकिन मुझे चैलेंज पसंद हैं।

फैंस की उम्मीदों का दबाव होगा- कोहली
विराट कोहली ने आगे कहा कि घरेलू मैदान पर विश्व कप खेलने की चुनौती का सामना करने के लिए हम तैयार हैं। विराट ने इस दौरान फैंस की उम्मीदों को लेकर कहा कि हम इसका दबाव नहीं लेंगे, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझसे ज्यादा विश्व कप को जीतना कोई नहीं चाहेगा। विराट ने कहा कि मैं मानता हूं कि टीम पर और खिलाड़ियों पर फैंस की उम्मीदों का दबाव है, लेकिन मैं यही कहूंगा कि खिलाड़ियों से ज्यादा विश्व कप को जीतना कोई नहीं चाहेगा।

कोहली के करियर का सबसे यादगार लम्हा
2011 में वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे विराट कोहली ने आगे कहा कि मेरे 15 साल के करियर में मेरा सबसे अच्छा पल 2011 विश्व कप जीतना था। मैं उस समय 23 साल का था और शायद मुझे इसका महत्व समझ नहीं आया, लेकिन अब मैं 34 साल का हूं। उसके बाद कई विश्व कप खेलने के बावजूद भी हम जीत नहीं पाए हैं। मैं सभी सीनियर खिलाड़ियों की भावनाओं को समझता हूं।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...