5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवॉर्नर ने ठोकी छठी वर्ल्ड कप सेंचुरी, सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी,...

वॉर्नर ने ठोकी छठी वर्ल्ड कप सेंचुरी, सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी, पीछे छूट गए पोंटिंग

Published on

दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरा शतक ठोकते हुए 104 रन की पारी खेली। नीदरलैंड्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में उनके बल्ले से 91 गेंदों पर शानदार शतकीय पारी निकली। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने रिकॉर्ड 163 रन बनाए थे। पिछले काफी समय से बल्लेबाजी में संघर्ष करते हुए दिख रहे वॉर्नर को पुराने अंदाज में लौटता देख पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम खुश है। दो दिन बाद 37 साल के होने वाले वॉर्नर के अपने वनडे करियर की यह 22वीं सेंचुरी है तो वहीं वर्ल्ड कप में ये उनका छठा शतक है। डेविड वॉर्नर अपनी इस पारी के दम पर कुछ ऐसे रिकॉर्ड का हिस्सा बन गए हैं, जिन्हें तोड़ना कई खिलाड़ियों के लिए दूर की कौड़ी साबित होगा।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सात शतक रोहित शर्मा के नाम हैं, ये रिकॉर्ड उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में ही सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर बनाया था। अब डेविड वॉर्नर ने छह शतकों के साथ सचिन की बराबरी कर ली है। यानी वह लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। छह वर्ल्ड कप खेलने वाले सचिन ने 45 मैच की 44 पारियों में छह शतक लगाए थे तो अब वॉर्नर ने इतने ही शतक बनाने के लिए तीन वर्ल्ड कप के 23 मैच की 23 पारियों का वक्त लिया।

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा शतक
छठे शतक के साथ डेविड वॉर्नर ने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। पोंटिंग ने पांच वर्ल्ड कप के 46 मैच में की 42 पारियों में पांच शतक लगाए थे। अब डेविड वॉर्नर छह शतकों के साथ उनसे आगे निकल गए। इस लिस्ट में अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की बात करें तो मार्क वॉ (4), आरोन फिंच (3) और मैथ्यू हेडन (3) का नाम आता है।

73 रन पर मिला जीवनदान
23वें ओवर की पांचवीं बॉल पर डेविड वॉर्नर जब 73 रन पर खेल रहे थे, उस वक्त आउट होने से बाल-बाल बचे। मीडियम पेसर बास डी लीड की ऑफ स्टंप पर आई फुल टॉस गेंद को डेविड वॉर्नर ने हवा में ड्राइव किया था। शॉर्ट कवर्स पर मुस्तैद फील्डर वैन डर मर्व ने अपना दाईं ओर डाइव लगाते हुए कैच को पूरा तो किया लेकिन उसे सही तरह से फिनिश नहीं कर पाए थे। यानी बॉल का एक ही वक्त में हाथ और जमीन दोनों से संपर्क हुआ था। यही बात कैच पकड़ने के तुरंत बाद डेविड वॉर्नर ने भी अंपायर को इशारा करते हुए बताई थी, जिसके बाद इस कैच को चेक किया गया और वॉर्नर नॉटआउट दिए गए। इस तरह 154 रन पर ऑस्ट्रेलिया को यह जीवनदान मिला।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...