8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलहम भी इंसान हैं...चार ओवर में 51 रन लुटाने वाले अर्शदीप के...

हम भी इंसान हैं…चार ओवर में 51 रन लुटाने वाले अर्शदीप के बचाव में उतरा ये इंडियन प्लेयर

Published on

रांची

तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहला मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 27 रन से हराया। जीत और हार के बीच कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल के 30 गेंदों में नाबाद 59 रन की अहम भूमिका रही। न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी ओवर शुरू होने से पहले उनका स्कोर 149/6 था और वे 160 से आगे जाते दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन मिचेल ने अर्शदीप सिंह के पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 27 रन बटोरे। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 21 रन से जीता।

सुंदर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘डेरिल की पारी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और जैसा मैंने कहा कि 150 पार स्कोर होता और हम उस स्कोर तक जाते बहुत खुश होते लेकिन मिचेल ने शानदार अर्धशतक बनाकर सारा अंतर पैदा कर दिया। वह आखिरी तक खेले और अंतिम ओवर में अंतर पैदा किया। मुझे लगता है कि इस तरह के ओवर टी-20 क्रिकेट में होंगे और इस मैच में एक-दो मौकों पर ऐसा हो गया है। आप देख सकते हैं कि तीन-चार ओवरों में 15 या उससे ज्यादा रन बने। यह प्रारूप इसी तरह का है।’

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी बचाव किया, जिन्होंने चार ओवर में 51 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने कहा, ‘अर्शदीप ने भारत की तरफ से और आईपीएल में कई विकेट लिए हैं। हम भी इंसान हैं और हम खेलना भी चाहते हैं। जब प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी होती है और आपके सामने मजबूत प्रतिद्वंदी हो तो ऐसा हो सकता है।’

बल्ले से सुंदर ने भारत की तरफ से एकतरफा संघर्ष किया। उन्होंने नंबर छह पर आते हुए 25 गेंदों में अर्धशतक बनाया जो टी20 में उनका पांचवां अर्धशतक है। दोनों टीमों के कप्तानों ने पिच की प्रकृति पर आश्चर्य व्यक्त किया। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने सुंदर की तारीफ में कहा, ‘अंत में हमने 25 रन ज्यादा दे दिए। जिस तरह से वाशिंगटन ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की ऐसा लगा न्यूजीलैंड का सामना भारत से नहीं वाशिंगटन से था।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...