9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलहम भी इंसान हैं, गलती हमसे भी... पाकिस्तान टीम को पड़ रही...

हम भी इंसान हैं, गलती हमसे भी… पाकिस्तान टीम को पड़ रही ‘गालियोंं’ के बीच इमाद वसीम का छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली:

पाकिस्तान टीम के अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने माना है कि पाकिस्तानी टीम गलत थी और उसने गलतियां कीं, जिसकी वजह से टीम टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। उन्होंने फैंस और मीडिया से ये समझने की गुहार लगाई कि खिलाड़ी भी इंसान ही होते हैं।अमेरिका और आयरलैंड के बीच ग्रुप ए का मैच बारिश में धुल गया, जिस कारण पाकिस्तान ‘सुपर 8’ की रेस से बाहर हो गया। वहीं, टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे अमेरिका ने इस बड़े टूर्नामेंट के अगले चरण में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था। इस उलटफेर से ही पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर हो गई। वहीं अब इमाद वसीम ने बड़ा बयान भी दिया।

पाकिस्तान के बाहर होने पर क्या बोले इमाद वसीम?
इमाद वसीम ने इस बात को स्वीकार किया कि पाकिस्तान टीम से बतौर एक ग्रुप परफॉर्मेंस नहीं हुई और टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के वह जिम्मेदार हैं। इमाद वसीम ने कहा, ‘पुरी टीम से परफॉर्म नहीं हुई और हम लोग इसके कसूरवार हैं। बुरी चीज हुई है। पर क्या पता पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ी चीज हो फिर इसको रिवेम्प और फिर से देखा जाए।’

इमाद वसीम ने इसके अलावा मीडिया से बातचीत करते हुए काफी मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को अपने खेल में सुधार करने के लिए क्या-क्या करना पड़ सकता है। हालांकि इमाद ने मीडिया से जाते-जाते एक बात कही, जिसके चलते वह सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा, ‘ एक बात यह भी कहना चाहूंगा कि हम भी इंसान हैं। हमसे भी गलती हो सकती है और दुख हमे भी होता है इस चीज का।’

इमाद वसीम का इंटरनेशनल करियर
35 साल के इमाद वसीम ने अपने इंटरनेशनल करियर में पाकिस्तान के लिए कुल 55 वनडे और 74 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 986 रन बनाए हैं और 44 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 में इमाद ने 550 रन बनाने के साथ-साथ 70 विकेट झटके हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...