16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलहमें फर्क नहीं पड़ता... रोहित ने पाक को दिखाई आंख, बाबर सेना...

हमें फर्क नहीं पड़ता… रोहित ने पाक को दिखाई आंख, बाबर सेना को लगेगी मिर्ची

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबले में रौंदते हुए भारत ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक शतक बनाते हुए एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 84 गेंद में 131 रन की शानदार पारी के बूते भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपनी ताकत दिखा दी। 15 ओवर पहले आठ विकेट से जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान को इशारों ही इशारों में सावधान कर दिया। चलिए जानते हैं रोहित शर्मा ने क्या कहा।

पाकिस्तान के लिए दिया संदेश
ये हमारे लिए शानदार जीत रही। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही ऐसी लय मिलना फायदेमंद रहेगा। हमने दबाव झेल लिया है। अबतक हमने जो हासिल कर लिया, अब उसे छोड़कर आगे बढ़ना है। आपके पास अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ी हैं जो अलग-अलग विशेषताएं लेकर आते हैं, जो टीम के लिए अच्छा है। हमें ऐसे बल्लेबाज मिले जो खुलकर निडर होकर खेलते हैं। जब आपके पास हरफनमौला खिलाड़ी होते हैं तो चीजें अपने आप ठीक हो जाती हैं। वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को देखते हुए हमने यह गेम खेला। हम बाहरी चीजों की चिंता नहीं करना चाहते। हम हर खेल को इसी तरह से देखेंगे। आगे पिच कैसे खेलती है, उसके आधार पर टीम कॉम्बिनेशन होगा।

अपनी बैटिंग स्टाइल पर भी बोले
16 चौके और पांच छक्के की इस पारी के बारे में बात करते हुए रोहित कहते हैं, ‘यह बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच थी। अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए खुद को सपोर्ट कर रहा हूं। जानता था कि एक बार जब मैं अपनी नजरें जमा लूंगा तो विकेट आसान हो जाएगा। यह कुछ ऐसा है जिस पर मैं कुछ समय से काम कर रहा हूं। विश्व कप में शतक बनाना विशेष है, इसे लेकर बहुत खुश हूं। रिकॉर्ड्स के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता क्योंकि मुझे पता है कि अभी बहुत आगे जाना है और आगे अपना ध्यान रखना है। मेरा कुछ खेल पूर्व नियोजित है, मैं हर बॉल पर बाहर जाकर बड़े शॉट नहीं खेल सकता। कभी-कभी, आप अपने नेचर से चलते हैं। यह दोनों का मिश्रण है। मैं जानता हूं कि टीम को अच्छी शुरुआत देना और यथासंभव टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने कुछ समय से किया है और मुझे पसंद है। जब यह काम करता हूं तो अच्छा लगता है।’

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...