6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलआम लड़कियों वाले कपड़े पहन 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु...

आम लड़कियों वाले कपड़े पहन 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने वेंकट दत्‍ता से की सगाई

Published on

बैडमिंटन कोर्ट पर अपना जलवा बिखेर 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु उर्फ पुसर्ला वेंकट सिंधु अब घर-परिवार की जिम्मेदारियों में बंधने जा रही हैं। दरअसल, भारतीय शटलर पीवी सिंधु जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। वह आने वाली 22 दिसंबर को उदयपुर में अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी करेंगी, जिसके लिए हैदराबाद के वेंकट दत्‍ता साई को उन्होंने अपना हमसफर चुना है, जो पोसीडेक्‍स टेक्‍नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक (एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर) हैं।

हालांकि, शादी से ठीक 8 दिन पहले पीवी सिंधु ने सगाई भी कर ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई हैं। खैर, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इतना बड़ा नाम होने के बाद भी पीवी ने ग्लैमर की जगह सादगी को चुना।

बॉलीवुड हसीनाओं की तरह नहीं हुईं तैयार
दरअसल, अपनी सगाई का दिन हर लड़की के लिए बहुत ही खास होता है। अपनी जिंदगी के स्पेशल मोमेंट के लिए वह न केवल अच्छे से सजती-संवरती है बल्कि कपड़ों का सिलेक्शन भी बहुत ही ध्यान से करती है। हालांकि, पीवी सिंधु इन सबसे परे निकलीं।उन्होंने अपनी सगाई वाले दिन भी खुद को सिंपल रखना नहीं छोड़ा था। उन्होंने बॉलीवुड हसीनाओं की तरह भारी-भरकम लहंगा न चुनकर बहुत ही सिंपल सी ड्रेस पिक की थी, जिसमें वह काफी प्यारी भी लग रही थीं।

क्या पहना था सिंधु ने?
वेंकट दत्‍ता से सगाई करने के लिए पीवी सिंधु ने डार्क कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जोकि बस्ट एरिया से फिटिंग में और लोअर लाइन से फस-फ्री लुक में थी। ऑउटफिट में स्टाइल ऐड करने के लिए किसी तरह का कोई कट नहीं दिया था बल्कि इसकी नेकलाइन को डीपकट लुक देते हुए वी शेप में रखा था। अटायर में बैलून स्लीव्स दी गई थीं, जोकि ट्रांसपेरेंट लुक में थी। वहीं इसकी यूएसपी बढ़ाने के लिए इसमें अकॉर्डियन प्लीट्स डाली गई थीं।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...