16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलमैक्सवेल ने क्या अद्भुत फंसाया! धरी की धरी रह गई गायकवाड़ की...

मैक्सवेल ने क्या अद्भुत फंसाया! धरी की धरी रह गई गायकवाड़ की फॉर्म, पारी की पहली गेंद पर चलते बने

Published on

बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। हालांकि आरसीबी को थोड़े बेहतर रन रेट के साथ यह मैच जीतना हैं। हालांकि इतने मेहत्वपूर्ण मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और इन फॉर्म बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ गोल्डन डक पर आउट हो गए।

गोल्डन डक पर आउट हुए इन फॉर्म गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का पहला ओवर डालने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल डालने आए थे। पहली गेंद पर स्ट्राइक पर रुतुराज गायकवाड़ थे। जो इस वक्त गजब फॉर्म में चल रहे हैं। मैक्सवेल ने उन्हें छोटी गेंद रखी। इस गेंद पर गायकवाड़ ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहते थे। लेकिन उन्होंने शॉट फाइन लेग पर खड़े यश दयाल के हाथ में सीधा शॉट खेल दिया और वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। रुतुराज ने इस आईपीएल सीजन में खेले गए 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस सीजन 1 शतक और 4 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। लेकिन अपनी टीम के सबसे अहम मैच में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा।

चेन्नई को 219 रन का टारगेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में आरसीबी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बोर्ड पर लगा डाले। आरसीबी के लिए सर्वाधिक 54 रन फाफ डुप्लेसिस ने बनाए। विराट कोहली ने 47 तो रजत पाटीदार ने 41 रन की अच्छी पारी खेली। वहीं कैमरून ग्रीन ने 38 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। तो ग्लेन मैक्सवेल ने अंत में आकर 5 गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...