15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलजो कहा वो किया… अब बोलो शाहिद अफरीदी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद...

जो कहा वो किया… अब बोलो शाहिद अफरीदी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद शिखर धवन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Published on

नई दिल्ली:

7 मई की रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ऊपर एयर स्ट्राइक की। भारतीय सेना के इस अभियान का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा। यह ऑपरेशन हाल ही में हुए पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में था। इस हमले में कई निर्दोष लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। भारतीय सेना ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और PoK में आतंकी ढांचे को नष्ट करने का लक्ष्य रखा। इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश देना था। इस हमले के बाद भारतीय टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने गजब का रिएक्शन दिया।

जो कहा था वो करके दिखाया- धवन
शिखर धवन ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में ऑपरेशन की सफलता को दिखाया गया। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘जो कहा था, वो करके दिखाया। न्याय मिल गया। भारत माता की जय!’ शिखर धवन हाल ही में खूब सुर्खियों में आए थे। धवन और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बीच सोशल मीडिया पर पहलगाम के आतंकी हमले के बाद बहस भी हुई थी। लेकिन अब धवन ने शाहिद अफरीदी को एक मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने भी जताई खुशी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘एकता में निडर। शक्ति में असीम। भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं!’

पहलगाम हमले का लिया बदला
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन में सेना, वायु सेना और नौसेना शामिल थीं। उन्होंने उन आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय धरती पर हमलों की योजना बना रहे थे। लक्षित ठिकाने तीन बड़े आतंकी संगठनों से जुड़े थे: लश्कर-ए-तैयबा (LeT), हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद (JeM)।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...