15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलबारिश की वजह से हैदराबाद और दिल्ली का मैच रद्द हुआ तो...

बारिश की वजह से हैदराबाद और दिल्ली का मैच रद्द हुआ तो क्या होगा, समझिए प्लेऑफ का समीकरण

Published on

हैदराबाद:

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का मैच बारिश के कारण रुक गया है। अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स ने ने 20 ओवर में 133/7 रन बनाए हैं। हैदराबाद की पारी शुरू होने से पहले बारिश आ गई। इसकी वजह से खेल शुरू नहीं हो पाया है। 5 ओवर का मैच शुरू होने का कटऑफ टाइम भारतीय समय अनुसार रात 11 बजकर 42 मिनट है।

हैदराबाद हो जाएगी रेस से बाहर
बारिश की वजह से मैच का नतीजा नहीं आता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। हैदराबाद के अभी 10 मैचों में 6 पॉइंट हैं। मैच रद्द होने के बाद उसके 11 में 7 पॉइंट होंगे। इसके बाद हैदराबाद अपने सभी मैच भी जीत लेती है तो भी 13 पॉइंट तक ही पहुंचेगी। आरसीबी, पंजाब, मुंबई और गुजरात के 14 या उससे ज्यादा पॉइंट हैं। ऐसे में हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच ही नहीं सकती है।

दिल्ली को फ्री में एक पॉइंट मिल जाएगा
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। टीम ने सिर्फ 133 रन बनाए हैं। भले ही पिच थोड़ी मुश्किल है लेकिन हैदराबाद शायद ही चेज करने में परेशानी होती। ऐसे में बारिश के कारण मैच रद्द होता है और दिल्ली को एक पॉइंट मिलता है तो वो फ्री का ही होगा। ऐसे में 11 मैचों में अक्षर पटेल की टीम के 13 पॉइंट हो जाएंगे। टीम टेबल में पांचवें नंबर पर ही बनी रहेगी। उसके लिए आगे के सभी मुकाबला महत्वपूर्ण हो जाएंगे।

चेन्नई और राजस्थान पहले से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं। अब अगर हैदराबाद भी हो जाती है तो तो फिर 7 टीमें ही अंतिम चार की रेस में बचेंगी। आरसीबी 16 पॉइंट के साथ टेबल में पहले नंबर पर है। पंजाब किंग्स के 15 पॉइंट हैं। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के 14-14 पॉइंट हो चुके हैं। इन दोनों टीमों के बीच मंगलवार को मुकाबला होना है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...