15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलजब पाकिस्तान के लोगों ने शाहिद अफरीदी को जमकर पीटा… भीड़ में...

जब पाकिस्तान के लोगों ने शाहिद अफरीदी को जमकर पीटा… भीड़ में पड़े चांटे, वायरल हो रहा वीडियो

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अफरीदी भारत और कश्मीर को लेकर काफी विवादित बयान दे रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट लिख दिया। इसके बाद अफरीदी ने एक और विवादित पोस्ट किया। लेकिन अब अफरीदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शाहिद अफरीदी को पड़ी लोगों से मार
शिखर धवन के ट्वीट के बाद शाहिद अफरीदी ने एक भद्दा ट्वीट करके उनको जवाब देने की कोशिश की। तभी शिखर धवन एक पैरोडी अकाउंट ने एक अफरीदी के ट्वीट का रिप्लाई उन्हीं के एक पुराने वीडियो से दिया। इस वीडियो में शाहिद अफरीदी को उन्हीं के देश के कुछ लोगों से मार पड़ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अफरीदी की भीड़ के साथ एक लड़ाई होती है और इस बीच कुछ थप्पड़ उन्हें भी पड़ जाते हैं।

2012 का है ये वीडियो
ये वीडियो साल 2012 का है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी 23 मार्च 2012 को ढाका से कराची लौटने पर एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक पर हमला करने और उसे थप्पड़ मारने के कारण विवादों में घिर गए थे। पाकिस्तान ने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप फाइनल जीता था। इस घटना के बाद अफरीदी ने कहा कि उन्होंने आपा खो दिया क्योंकि उनकी बेटी अजवा को धक्का दिया गया था। पहले शाहिद अफरीदी ने कराची एयरपोर्ट पर एक फैन को थप्पड़ मार दिया था। यह घटना 23 मार्च 2012 को हुई। अफरीदी ढाका से लौट रहे थे। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप फाइनल जीता था।

जमकर वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तानी टेलीविजन चैनलों ने इस घटना का वीडियो भी दिखाया। अफरीदी गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे। उन्होंने पहले एक युवक को धक्का देकर गिरा दिया। फिर उसे थप्पड़ मारा। अफरीदी के भाई ने बीच-बचाव किया और उन्हें अलग किया। घटना के बाद अफरीदी ने मीडिया से बात की। वीडियो में अफरीदी एक कार की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर वे मुड़े और युवक पर हमला कर दिया। उन्होंने एक और आदमी की ओर उंगली उठाई। इसके बाद उनके भाई ने हस्तक्षेप किया।

अफरीदी का यूट्यूब चैनल हुआ बैन
एक बयान में शाहिद अफरीदी ने कहा था कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाकर पाकिस्तान पर आरोप लगा देता है। पाकिस्तान के एक टीवी कार्यक्रम में अफरीदी ने भारत की आर्मी को नालायक निकम्मा बोल दिया। भारत ने शाहिद अफरीदी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का यूट्यूब चैनल भारत में बैन कर दिया गया। अफरीदी की तरफ से लगातार जहर उगलने के बीच यह फैसला लिया गया है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...