8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटीम इंड‍िया को कब मिलेगा नया महागुरु? BCCI ने दिया जवाब, गंभीर...

टीम इंड‍िया को कब मिलेगा नया महागुरु? BCCI ने दिया जवाब, गंभीर के साथ ये नाम भी रेस में

Published on

ब्रिजटाउन ,

भारतीय क्रिकेट टीम के अगले ‘महागुरु’ यानी हेड कोच कौन होंगे? वह कब तक इस पद को संभालेंगे? इसे लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने जवाब दिया है. जय शाह ने ने सोमवार (1 जुलाई) को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के नये हेड कोच इस महीने के आखिर में श्रीलंका में ल‍िम‍िटेड ओवरों की सीरीज के साथ टीम से जुड़ेंगे, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि राहुल द्रविड़ के जाने के बाद किसके नाम पर मुहर लगी है. द्रव‍िड़ का कार्यकाल भारत के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल वाले मैच के द‍िन (29 जून) तक था.

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं. क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने गंभीर और भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यू वी रमन के इंटरव्यू लिए हैं.शाह ने कहा कि एक सेलेक्टर की नियुक्ति भी शीघ्र की जायेगी. शाह टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज आए हुए थे, जहां भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब जीता.

शाह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘ हेड कोच और सेलेक्टर की नियुक्ति जल्दी ही होगी. CAC ने दो उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए हैं और मुंबई जाने के बाद जो उनका फैसला होगा, हम उस पर अमल करेंगे. जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण जाएंगे, लेकिन नया कोच श्रीलंका सीरीज से ही जुड़ेगा.’ भारतीय टीम 27 जुलाई से तीन टी20 और तीन वनडे खेलने श्रीलंका जाएगी.

भारत के 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने पर खुशी जताते हुए शाह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की. वहीं इस मैच के बाद विराट, रोहित और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल को अलव‍िदा कह दिया. शाह ने कहा ,‘पिछले साल भी यही (रोहित) कप्तान थे और यहां भी. हमने पिछले साल भी फाइनल को छोड़कर सारे मैच जीते. इस बार और मेहनत करके खिताब जीता. दूसरी टीमों से तुलना करें तो अनुभव मायने रखता है.रोहित से लेकर विराट तक, सभी ने शानदार प्रदर्शन किया. अनुभव से काफी फर्क पड़ा.’

जडेजा, कोहली, रोहित के रिटायरमेंट पर बोले जय शाह
जय शाह ने कहा ,‘एक अच्छे खिलाड़ी को पता होता है कि कब विदा लेनी है. हमने कल देखा. रोहित का स्ट्राइक रेट कई युवा खिलाड़ियों से अच्छा है.’ यह पूछने पर कि इन तीनों के संन्यास लेने के बाद क्या वह बदलाव का दौर देख रहे हैं, उन्होंने कहा,‘बदलाव तो हो गया जब तीन दिग्गजों ने विदा ले ली.’

हार्द‍िक के कप्तान बनने पर क्या बोले जय शाह
हार्दिक पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन और रोहित के बाद उनके कप्तान बनने की संभावना पर शाह ने कहा ,‘कप्तानी का फैसला सेलेक्टर्स करेंगे. हम उनसे बात करके इसका ऐलान करेंगे. हार्दिक के फॉर्म पर काफी सवाल उठ रहे थे. लेकिन हमने और सेलेक्टर्स ने उस पर भरोसा किया जिस पर वह खरा उतरा .’ शाह ने यह भी बताया कि इस साल के आखिर में भारत ए टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी.

भारतीय टीम का सम्मान समारोह होगा जोरदार
भारतीय टीम के सम्मान समारोह की बीसीसीआई योजना बना रही है, लेकिन तूफान की चेतावनी के कारण बारबाडोस हवाई अड्डा बंद है और टीम यहीं फंसी हुई है.शाह ने कहा,‘आपकी तरह ही हम भी यहां फंसे हुए हैं. भारत पहुंचने के बाद समारोह के बारे में सोचेंगे

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...