5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलएशिया कप में कहां हुई थी भारत से चूक, पूर्व अफगान कप्तान...

एशिया कप में कहां हुई थी भारत से चूक, पूर्व अफगान कप्तान ने समझाया

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप 2022 जब शुरू हुआ, तब टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम फाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर पाई। एशिया कप श्रीलंका ने अपने नाम किया, लेकिन टीम इंडिया से कहां चूक हुई इस पर अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान अफगान असगर ने बताया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान अफगान असगर से जब एशिया कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘हां अगर ऑन पेपर देखें तो टीम इंडिया सबसे मजबूत टीम थी। टीम इंडिया में जिस तरह का बैलेंस था वह शानदार था। लेकिन शायद उन्होंने चीजों को हल्के में लिया। लेकिन सुपर-4 में उनकी हार का सबसे बड़ा कारण रविंद्र जडेजा की इंजरी थी। इससे टीम इंडिया के बैलेंस पर असर पड़ा।’

रविंद्र जडेजा सुपर-4 से पहले चोटिल हो गए थे, जिसके लिए उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी है और अब वह टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। असगर से जब पूछा गया कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया कहां तक जाती नजर आ रही है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘टीम इंडिया को अपने खिलाड़ियों और स्क्वॉड को सपोर्ट करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि वह बेकार टीम है बस वह एशिया कप में बढ़िया नहीं कर पाए। गेम में ऐसा होता रहता है। वर्ल्ड कप आ रहा है और टीम इंडिया इसकी प्रबल दावेदार भी है।’

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...