12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलKKR कोच गौतम गंभीर ने शाहरुख को क्यों कहा नाकामयाब? बोले- मुझसे...

KKR कोच गौतम गंभीर ने शाहरुख को क्यों कहा नाकामयाब? बोले- मुझसे ये काम कराना मुश्किल

Published on

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कामयाबी का सफर लगातार आगे बढ़ रहा है. पिछले साल बैक टू बैक तीन जबरदस्त कमाई वाली फिल्में देने वाले शाहरुख को इस साल एक दूसरे तरीके से कामयाबी मिली. शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने पूरे 10 साल बाद इस क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की है. इस जीत के लिए KKR के मेंटॉर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ हो रही है. गौतम ने अब एक इंटरव्यू में एक ऐसी चीज का खुलासा किया है जिसमें बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख, कभी कामयाब नहीं हो सकते.

टीम के साथ शाहरुख की बॉन्डिंग पर बोले गौतम
आईपीएल 2024 में जीत के बाद शाहरुख अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ जमकर सेलिब्रेट करते नजर आए थे. गौतम ने स्पोर्ट्सकीड़ा क्रिकेट से, शाहरुख के इन वीडियोज के बारे में कहा, ‘वो बहुत लंबे समय से टीम के साथ इमोशनली जुड़े हुए हैं. टीम ने इतना उतार-चढ़ाव देखा, अच्छे और बुरे दौर से गुजरी. जब आप बुरे दौर से गुजरते हैं, तो अच्छे दिनों को एन्जॉय करना चाहते हैं.’

गौतम ने आगे कहा कि टीम के ऑनर्स का, प्लेयर्स के साथ बॉन्ड बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्लेयर्स इनसिक्योर होते हैं और उन्हें हर दिन जज किया जाता है, उस जगह जहां रीटेक नहीं होते. वो हाई-प्रेशर और इंटेंस सिचुएशन में होते हैं, इसलिए बॉन्डिंग बहुत जरूरी है.

इस एक काम में हमेशा नाकामयाब रहेंगे शाहरुख
गौतम से जब पूछा गया कि टीम की जीत के सेलेब्रेशन में उन्होंने किन गानों पर डांस किया, तो वो हंसने लगे. उन्होंने कहा, ‘शाहरुख भाई अपनी जिंदगी में बहुत सक्सेसफुल रहे हैं और बहुत सक्सेसफुल रहेंगे भी. लेकिन एक जगह जहां पर वो नाकामयाब हैं, वो इस चीज में कि वो मुझे डांस नहीं करवा पाए. और मुझे लगता है कि आने वाले समय में भी इस चीज में वो कामयाब नहीं हो पाएंगे क्योंकि मैं एक्चुअली डांस और गाना गा ही नहीं सकता.’

शाहरुख की बात करें तो रिपोर्ट्स कहती हैं कि वो जल्द ही अपनी नई फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी. इस प्रोजेक्ट का टाइटल ‘किंग’ बताया जा रहा है. शाहरुख ने अबतक खुद ये फिल्म अनाउंस नहीं की है, मगर हाल ही में उनके एक वीडियो में ‘किंग’ की स्क्रिप्ट टेबल पर रखी नजर आई थी. वीडियो में ये नोटिस करने के बाद से ही शाहरुख के फैन्स इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...