9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलकेएल राहुल पर टीम इंडिया को क्यों है इतना भरोसा, कप्तान रोहित...

केएल राहुल पर टीम इंडिया को क्यों है इतना भरोसा, कप्तान रोहित शर्मा से ही जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

दूसरे टेस्ट में केएल राहुल के खराब फॉर्म के बाद भी भारत के कप्तान रोहित शर्मा को उनपर पूरा भरोसा है। रोहित ने संकेत देते हुए कहा कि अगर किसी खिलाड़ी में क्षमता है, तो वह टीम में लंबे समय तक खेलेंगे। जनवरी 2022 से राहुल ने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है, जबकि उनका आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में, राहुल पहली पारी में 17 रन पर आउट हो गए और दूसरी पारी में सिर्फ एक रन बना पाए। वहीं, नागपुर में सिर्फ 20 रन बना कर आउट हो गए थे।

शुभमन गिल के होते हुए राहुल पर अपनी जगह बनाए रखने का दबाव अब काफी बढ़ गया है। रोहित शर्मा ने कहा, ‘राहुल की बल्लेबाजी के बारे में बहुत बात हुई है। लेकिन टीम प्रबंधन के रूप में हम हमेशा किसी भी व्यक्ति की क्षमता को देखते हैं, न कि केवल अतीत में किए गए प्रदर्शन को देखते हैं। यदि उस व्यक्ति में क्षमता है, तो उन्हें एक मौका मिलेगा। इंग्लैंड में खेलना कभी भी आसान नहीं होता है और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, यहां तक कि सेंचुरियन में भी शानदार प्रदर्शन था। दोनों प्रदर्शनों के चलते भारत ने दोनों मैच जीते थे। फिर भी उनकी क्षमता के बारे में बात की गई है। लेकिन हमारी तरफ से यह स्पष्ट था कि उन्हें मैदान पर अपना खेल खेलने की जरूरत है।’

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘बेशक, जब आप इस तरह की पिचों पर खेल रहे हैं, तो आपको रन बनाने का अपना तरीका खोजने की जरूरत है। हम ये नहीं देखते हैं कोई खिलाड़ी के रूप में क्या कर रहा है।’

भारत द्वारा चार मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रखने के लिए दूसरा टेस्ट छह विकेट से जीतने के बाद, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि राहुल को टीम प्रबंधन से समर्थन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें अपनी प्रक्रियाओं पर भरोसा करने की आवश्यकता है। यह सिर्फ एक फेज है, वह हमारे सबसे सफल विदेशी सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में शतक बनाए हैं, हम उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।’ सोशल मीडिया पर राहुल के खराब फॉर्म पर लगातार सवाल उठाने वाले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट किया कि राहुल को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए कुछ समय चाहिए, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2023 को छोड़ने पर संदेह जताया, जहां वह लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...