11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलविक्ट्री परेड में गुजरात से बस क्यों मंगाई, यह महाराष्ट्र का अपमान...

विक्ट्री परेड में गुजरात से बस क्यों मंगाई, यह महाराष्ट्र का अपमान है? जश्न के बीच कांग्रेस नेता का सवाल

Published on

मुंबई

टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के मरीन ड्राइव पर विजय जुलूस निकाला। अब इस जुलूस को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने जुलूस में ‘बेस्ट’ की बस का चयन नहीं करने पर निशाना साधा है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि वर्ष 2007 में टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के विजयी जुलूस में ‘बेस्ट’ (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) की बस का इस्तेमाल किया गया था। आज इस कार्यक्रम के लिए गुजरात से एक बस मंगाई गई। क्या यह महाराष्ट्र का अपमान नहीं है? या इसका मतलब यह है कि मुंबई में गुणवत्तापूर्ण बसें नहीं बनतीं? मुख्यमंत्री क्यों चुप हैं?

गुजरात की बस का चयन करने का आरोप
कांग्रेस नेता ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की शहर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार पर ‘बेस्ट’ की बस को दरकिनार कर गुजरात की बस का चयन करने का आरोप लगाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी) के विधायक रोहित पवार ने कहा कि विजय जुलूस के लिए ‘बेस्ट’ की बस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हम ‘बेस्ट’ की बसों से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
बीजेपी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता सुधीर मुंगनटीवार ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विश्व कप जीतने वाली टीम भारतीय टीम है। मुंबई या गुजरात की टीम नहीं। इस तरह की विभाजनकारी टिप्पणी करने वालों को यह याद रखना चाहिए।

गांधीनगर में रजिस्टर्ड है बस
दरअसल आयशर की ओर से निर्मित और गुजरात स्थित मूविंग कार्ट एंटरटेनमेंट के स्वामित्व वाली बस को मार्च 2020 में गांधीनगर आरटीओ की ओर से पंजीकृत किया गया था। बस मालिक ने बताया कि डबल डेकर, ओपन-डेकर बस आमतौर पर मुंबई में खड़ी होती है और इसे विशेष रूप से इस कार्यक्रम के लिए गुजरात से नहीं लाया गया।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...