8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeखेलIPL में RCB के लिए एक और सीजन खेलेंगे एबी डिविलियर्स? मिस्टर...

IPL में RCB के लिए एक और सीजन खेलेंगे एबी डिविलियर्स? मिस्टर 360 ने किया बड़ा ऐलान

Published on

आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने उन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह आईपीएल के एक सीजन के लिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं। सोमवार को यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में एबी डिविलियर्स ने स्पष्ट कर दिया कि वह एक खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में वापसी नहीं करने जा रहे। बता दें कि एबी डिविलियर्स आईपीएल में आरसीबी के लिए 10 साल क्रिकेट खेले हैं। 2021 के सीजन के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था।

वापस आने की कोई संभावना नहीं- एबी
एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किए लेटेस्ट वीडियो में कहा है कि संन्यास से वापस आने की कोई संभावना नहीं है। एबी ने कहा, “मैंने संन्यास से वापस आने के बारे में पहले सोचा था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सता। मैंने अपना फैसला ले लिया है मैंने जैसे अपने पूरे करियर में किया है। मैं अपने फैंस और अपनी टीम के प्रति हमेशा वफादार रहा हूं।

क्यों लिया था संन्यास?
मिस्टर 360 ने आगे कहा कि जब मैं कोई निर्णय लेता हूं तो बहुत सोच-समझकर लेता हूं। एबी ने कहा कि मुझे बहुत छोटी सी उम्र में यह कहा गया था कि जब भी कोई निर्णय लें तो उसमें स्पष्टता रखें और उसपर कायम रहें। मैंने इस पर बहुत सोच-विचार किया और इसी वजह से मैंने संन्यास वापस लेने के फैसले को बदल दिया। एबी डिविलियर्स ने इस दौरान बताया कि पिछले कुछ सीजन में मुझे मैदान पर एनर्जी में कमी महसूस होने लगी थी, इसलिए मैंने संन्यास लिया था।

आरसीबी के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी हैं एबी
एबी डिविलियर्स ने आगे कहा कि आईपीएल से रिटायर होने का फैसला इसलिए लिया था कि मैं साल में केवल 2-3 महीने ही खेल पा रहा था और अब पहले की तरह खेल भी नहीं पा रहा था। डिविलियर्स ने कहा कि वापस आने का कोई चांस नहीं है। आपको बता दें कि एबी डिविलियर्स आईपीएल इतिहास में आरसीबी के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाना वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 145 पारियों में 158.33 की स्ट्राइक रेट से 4522 रन बनाए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...