21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलक्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती टेस्ट नहीं खेलेंगे कप्तान रोहित? बड़ी सीरीज...

क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती टेस्ट नहीं खेलेंगे कप्तान रोहित? बड़ी सीरीज से पहले बढ़ी टेंशन

Published on

इस साल के अंत में होने वाले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भले ही अभी वक्त है, लेकिन इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का एक मैच मिस कर सकते हैं। 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच में से एक में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे। हिटमैन ने बीसीसीआई को इस बारे में सूचित कर दिया है। ऐसी संभावना है कि रोहित पर्थ में पहला या एडिलेड (6-10 दिसंबर) में दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे। वजहों के बारे में फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

अभिमन्यू ईश्वरन हो सकते हैं विकल्प
37 वर्षीय रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों घरेलू टेस्ट खेले। भारत 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। यदि रोहित ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं, तो फॉर्म में चल रहे अभिमन्यु ईश्वरन उनके कवर हो सकते हैं, हालांकि टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल और केएल राहुल भी पर्याप्त अनुभव वाले खिलाड़ी हैं। ईश्वरन भी भारत ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में होंगे, जिसकी कप्तानी उन्हीं को करनी है। टेस्ट टीम का उप-कप्तान कौन होगा फिलहाल इस बारे में पता नहीं लग पाया है क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हालिया घरेलू सीरीज के दौरान रोहित के पास कोई आधिकारिक उप-कप्तान नहीं था।

टीम में कई IPL कप्तान
अभिषेक नायर ने कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा, ‘ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया है। इस भूमिका के लिए तीन उम्मीदवार हैं – रोहित के सफेद गेंद के डिप्टी गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने इंग्लैंड में एक टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया है और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत। मुझे लगता है कि हमें यह समझने की जरूरत है कि इस टीम में हमारे पास बहुत सारे आईपीएल कप्तान हैं। जब आप शुबमन गिल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, तो उम्मीद है कि कोई यशस्वी (जायसवाल) आगे बढ़ेगा।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...