8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस जीतेगी IPL 2025 का खिताब? राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर बनाया...

मुंबई इंडियंस जीतेगी IPL 2025 का खिताब? राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर बनाया गजब संयोग!

Published on

नई दिल्ली

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी लगातार छठी जीत हासिल करने के बाद अंक तालिका में टॉप स्थान पर कब्जा कर लिया है। एमआई ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। आईपीएल के इतिहास में तीन बार ऐसे मौके आए हैं जब एमआई ने एक सीजन में लगातार छह जीत हासिल की। उन्होंने सबसे पहले सीजन 2008 में ऐसा किया था। इसके बाद सीजन 2017 में भी उन्होंने ऐसा ही किया। इसके बाद मौजूदा सीजन में भी शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद उनकी गाड़ी अब सरपट दौड़ रही है।

खास बात यह है कि जब भी एमआई ने पांच या उससे ज्यादा जीत लगातार हासिल की है, तब-तब वे फाइनल (सीजन 2008 को छोड़कर) में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। 2008 को छोड़ दिया जाए तो मुंबई इंडियंस ने 2017 में खिताब जीता। अब इस सीजन में टीम ने कमाल किया और अगर की इस संयोग को मानें तो मुंबई इंडियन फाइनल में पहुंचते दिख रही है। खिताबी मुकाबले में उसका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। खासकर रोहित शर्मा के टीम से जुड़ने के बाद उसने हर फाइनल जीते हैं। इस बार हार्दिक पंड्या कप्तान हैं, जो अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना चुके हैं। टीम में सूर्यकुमार यादव भी अच्छा कर रहे हैं।

मैच की बात करें तो एमआई ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। यह 17वीं बार ऐसा हुआ है जब इस टीम ने 200 प्लस का टारगेट सफलतापूर्वक डिफेंड किया और इतना लक्ष्य सेट करने के बाद एक भी मैच नहीं हारा। यानी पहले बैटिंग करते हुए 200 प्लस रन बनाने के बाद जीत के मामले में एमआई का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है।

एमआई ने यह मैच 100 रनों के बड़े अंतर से जीता। यह रनों के मामले में उनकी तीसरी सबसे बड़ी जीत है। एमआई की सबसे बड़ी जीत 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने 146 रनों से मैच जीता था। इसके बाद वे 2018 में भी केकेआर को उनके ही मैदान पर 102 रनों से हरा चुके हैं। मुंबई इंडियंस की टीम अब 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हासिल करने के बाद टॉप पर है। दूसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी इतने ही अंक हैं लेकिन एमआई का रन रेट बेहतर है। 10 टीमों में केवल एमआई ही एक ऐसी टीम है जिसका नेट रन रेट प्लस एक अंक से ऊपर है।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this