8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलक्या टेस्ट, वनडे और टी20 में होंगे अब अलग-अलग कप्तान? कोच राहुल...

क्या टेस्ट, वनडे और टी20 में होंगे अब अलग-अलग कप्तान? कोच राहुल द्रविड़ ने दिया जवाब

Published on

इंदौर

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात का खंडन किया कि उनकी टीम अलग अलग प्रारूप के लिए अलग कप्तान की नीति अपना रही है। पिछले साल टी20 विश्व कप से भारत के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के टी20 कैरियर पर सवाल उठाये जा रहे हैं। तीनों ने पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से भी वे बाहर थे।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सप्ताह होने वाली सीरीज में भी नहीं हैं। रोहित की गैर मौजूदगी में हार्दिक पंड्या ने टी20 टीम की कप्तानी की और 2024 में टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले द्रविड़ ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है। (अलग अलग प्रारूप में अलग कप्तान)। आपको चयनकर्ताओं से यह सवाल पूछना चाहिए लेकिन फिलहाल मुझे ऐसा नहीं लगता।’

इस महीने द्रविड़ ने खुद कहा था कि भारतीय टी20 टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और संयम रखने की जरूरत है। रोहित ने हालांकि कहा है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर फैसला नहीं किया है।

रोहित ने इस महीने कहा था, ‘हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 खेलने हैं। देखते हैं कि आईपीएल के बाद क्या होता है। मैने प्रारूप छोड़ने पर फैसला नहीं लिया है।’ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल 31 जनवरी से होना है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास शिविर दो फरवरी से शुरू होगा। भारतीय टीम के किसी सदस्य को रणजी क्वार्टर फाइनल खेलने के लिए छोड़ा नहीं जाएगा।

द्रविड़ ने कहा, ‘हम चाहते थे कि लड़के खेलें लेकिन हमारे लिए यह कठिन फैसला था। हम किसी खिलाड़ी को छोड़ नहीं सकेंगे लेकिन अगर सीरीज शुरू होने के बाद सेमीफाइनल या फाइनल के लिए जरूरत पड़ी और वह खिलाड़ी नहीं खेल रहा है तो हम सोच सकते हैं।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...