10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलमहिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न की लिखित शिकायत दी, बढ़ सकती हैं...

महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न की लिखित शिकायत दी, बढ़ सकती हैं बृजभूषण की मुसीबतें

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ देश के नामचीन पहलवानों का जंतर-मंतर पर लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी है. इन सबके बीच धरना दे रहे पहलवानों ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पास रेसलर्स के यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. माना जा रहा है कि अब WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं. इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पास शिकायत में कहा गया है कि विनेश फोगाट के साथ मानसिक उत्पीड़न हुआ है और उन्हें टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने पर WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया गया था.

पहलवानों ने रखी ये मांगे
– पहलवानों ने IOA से मांग की है कि यौन उत्पीड़न के मामलों में जांच के लिए कमेटी बनाई जाए.
– WFI अध्यक्ष इस्तीफा दें
– WFI भंग की जाए.
– WFI को चलाने के लिए पहलवानों के साथ विचार कर नई कमेटी बनाई जाए.

आज धरने का तीसरा दिन
दरअसल, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत देश के करीब 30 पहलवानों ने बुधवार को कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला और विरोध-प्रदर्शन शुरू किया. खिलाड़ियों का कहना था कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया जाता है. उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. WFI अध्यक्ष सरेआम पहलवानों के साथ अभद्रता करते हैं और गाली-गलौज करते हैं. पहलवानों का दावा है कि कुश्ती महासंघ नियमों के नाम पर रेसलर्स का उत्पीड़न कर रहा है.

एक्शन में खेल मंत्रालय
पहलवानों द्वारा गंभीर आरोपों के बाद से खेल मंत्रालय इस मामले में एक्शन में है. बुधवार रात ही कुश्ती महासंघ को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए और 72 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए कहा. लखनऊ में 18 जनवरी से होने वाले कैम्प को रद्द कर दिया गया. अनुराग ठाकुर ने बृजभूषण शरण सिंह से भी बात की. बताया जा रहा है कि खेल मंत्रालय कुश्ती संघ से खुश नहीं है. खेल मंत्रालय एक्शन लेने पर विचार कर रहा है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धरना दे रहे पहलवानों से गुरुवार रात को बैठक की थी. इतना ही नहीं अनुराग ठाकुर आज भी पहलवानों के साथ बैठक करेंगे. खेल मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने का भी सुझाव दिया है. हालांकि, पहलवान कुश्ती महासंघ को भंग करने की मांग कर रहे हैं.

इस्तीफा देने को तैयार नहीं बृजभूषण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा न देने पर अड़ गए हैं. बृजभूषण शरण सिंह का दावा है कि उनके समर्थन में कई एथलीट हैं. इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह कहा था कि वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं, अगर उनपर लगे आरोप सही हुए तो वे फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हैं.

बृजभूषण शरण सिंह से शुक्रवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी गृह मंत्री अमित शाह से कोई बात हुई है? इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, उन्होंने अभी तक किसी से बात नहीं की. उन्हें एक कार्यक्रम में जाना है. शाम को वे 4 बजे मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे. उन्होंने इस्तीफा देने से एक बार फिर इनकार कर दिया है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...