8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेल6 में से 6 मैच जीते, फ‍िर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंची...

6 में से 6 मैच जीते, फ‍िर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंची टीम इंडिया? जानें समीकरण

Published on

नई दिल्ली ,

वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंत‍िम पड़ाव की ओर है, यहां से होने वाली हर मैच में हार-जीत किसी भी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं तय करेगी. अफगान‍िस्तान और नीदरलैंड्स ने इस टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर किए हैं. वहीं टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में फ‍िलहाल 6 से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काब‍िज है. इसके बावजूद टीम इंडिया अभी तक सेमीफाइनल के लिए क्वाल‍िफाई नहीं कर सकी है. ऐसा क्यों हैं, आइए समझने की कोश‍िश करते हैं.

वर्ल्ड कप में ज‍िस तरह के उलटफेर हुए हैं, उससे निचली रैंकिंग वाली टीमों ने कई धाकड़ टीमों का गण‍ित बिगाड़ दिया है. अब हर टीम नॉकआउट चरण में अपना स्थान सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है. छह मैचों में से छह जीत हासिल करने के बावजूद रोह‍ित शर्मा एंड कंपनी ने अभी तक सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का नहीं किया है. पिछले बार की वर्ल्ड चैम्प‍ियन इंग्लैंड के अभी केवल 2 अंक हैं, उसे अभी तीन मैच खेलने में हैं. इंग्लैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बेहद कम है.

सेमीफाइनल के लिए मैज‍िक नंबर क्या है?
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 14 अंकों की आवश्यकता है. वहीं 12 प्वाइंट से भी सेमीफाइनल में पहुंचने की स‍िचुएशन बन सकती है, लेकिन इसके लिए दूसरी टीमों की मदद की जरूरत होगी. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए फेवरेट हैं.

भारत के मैच: 6; अंक: 12
टीम इंडिया को अपने शेष तीन मैचों में से एक को जीतना होगा, इस तरह उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा. अभी टॉप 4 के अलावा कोई भी अन्य टीम 14 अंकों की बराबरी नहीं कर पाएगी. अफगानिस्तान जिसके 12 अंकों पर समाप्त होने की संभावना है.

न्यूजीलैंड मैच: 6; अंक: 8
लगातार दो हार ने उन्हें पीछे धकेल दिया है, लेकिन अगर वे दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अपने शेष तीन मैचों में से दो जीत लेते हैं, तो वे आगे बढ़ सकते हैं. अगर वे उनमें से दो हार जाते हैं, खासकर पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ, तो उनकी टेंशन बढ़ जाएगी.

ऑस्ट्रेलिया मैच: 6; अंक: 8
न्यूजीलैंड की तरह कंगारूओं को अंत‍िम चार में पहुंचने के लिए कम से कम दो मैच और जीतने होंगे. ऑस्ट्रेलिया को अगले मैच इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से खेलने हैं. यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन में से केवल एक गेम जीतती है, तो उनका मामला एनआरआर में आ जाएगा, तब 10 अंक अपने आप में पर्याप्त नहीं होंगे.

दूसरी टीमों को क्या करना होगा?
अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान और यहां तक कि नीदरलैंड के पास अभी भी टॉप 4 में जगह बनाने का मौका है. अगर अफगानिस्तान अपने शेष तीनों मैच जीतता है और 12 अंकों के साथ लीग राउंड खत्म करता है, तो उनके पास एक मौका होगा. यहां तक कि श्रीलंका और पाकिस्तान, अगर वे अपने तीन मैच जीतते हैं, तो 10 अंकों के साथ समाप्त हो सकते हैं और नीदरलैंड भी ऐसा कर सकता है. यानी सेमीफाइनल के लिए अभी टूर्नामेंट खुला है.

सबसे जटिल पर‍िस्थ‍ित‍ि समझ लीजिए, यदि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड यहां से केवल एक मैच जीतते हैं, पाकिस्तान और श्रीलंका तीनों मैच जीतते हैं, अफगानिस्तान अपने तीन मैचों में से दो मैच जीतता है और दक्षिण अफ्रीका अपने तीनों मुकाबले हार जाता है, तो 6 टीमें 10 अंकों के साथ समाप्त हो सकती हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...