5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप नया, कहानी वही पुरानी, रन आउट छोड़ ही नहीं रहा...

वर्ल्ड कप नया, कहानी वही पुरानी, रन आउट छोड़ ही नहीं रहा न्यूजीलैंड का पीछा, फिर टूटे दिल

Published on

धर्मशाला

खेल में हार-जीत तो लगे रहती है। जीतने में खुशी और हारने में दुख भी स्वभाविक है। मगर हर बार एक सी हार मन कचोटती है। दिल दुखाती है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इस टीम में न तो कोई स्टार प्लेयर है और न ही इंडिया जैसा क्रिकेट में नेम-फेम। हालात कैसे भी हो कीवी खिलाड़ी आखिरी गेंद तक हार नहीं मानते। जीतने के लिए जी-जान लगा देते हैं। मगर हर बार कहानी रन आउट में आकर खत्म हो जाती है। वर्ल्ड कप 2019 में सुपर ओवर में रन आउट होकर न्यूजीलैंड ने चैंपियन बनने का मौका गंवाया था। अब चार साल बाद फिर वही कहानी दोहराई गई। एक बार फिर आखिरी ओवर में रन आउट होकर न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया से रोमांचक मैच हार बैठा।

तब गप्टिल थे, आज नीशाम हैं
वर्ल्ड कप 2019 फाइनल के सुपरओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए दो रन चाहिए थे तब दूसरा रन चुराने के चक्कर में मार्टिन गप्टिल रन आउट हो गए और मुकाबला टाई रहा था। बाद में ज्यादा चौकों-छक्कों के आधार पर इंग्लैंड को विजयी घोषित कर दिया गया था। इस बार धर्मशाला के मैदान पर विश्व कप 2023 के लीग राउंड में आखिरी दो बॉल पर न्यूजीलैंड के जीत के लिए सात रन की दरकार थी। लग रहा था कि अर्धशतक जमा चुके जेम्स नीशाम इस बार न्यूजीलैंड को जिता ही देंगे, लेकिन दूसरा रन चुराने के चक्कर में वह रन आउट हो गए और जीत पांच रन दूर रह गई।

रोमांच रोमांच सिर्फ रोमांच!
धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस का पैसा वसूल हो गया। क्या गजब का मैच था! विश्वकप में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला। सिर्फ रन नहीं फील्डिंग के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड ने अंतिम गेंद तक हार नहीं मानी। मैदान पर ऐसा संघर्ष बहुत दुर्लभ होता है। न्यूजीलैंड ने मैच हारकर दिल जीत लिया। पहले ऑस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 388 रन टांगे। जवाब में रचिन रविंद्र ने शतक मारा। डेरिल मिचेल ने अर्धशतक लगाया। अंतिम ओवर्स में जेम्स नीशाम ने फिफ्टी पूरी कर लगभग कीवियों को जीत दिला ही दी थी, लेकिन कंगारुओं ने नब्ज पर कंट्रोल रखा और आखिरी बॉल पर जरूरी छह रन नहीं बनाने दिए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...