10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप: पाक के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा लेंगे ये...

वर्ल्ड कप: पाक के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा लेंगे ये बड़ा फैसला! बाबर सेना की बढ़ेगी टेंशन

Published on

चेन्नई

सबसे ज्यादा पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराते हुए भारत ने बीते दिनों अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की। अगला मैच 11 तारीख को अफगानिस्तान से है, जिसे जीतने में भी भारत को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर सबकुछ ठीक रहा तो विजयी रथ पर सवार रोहित सेना लगातार तीसरा मुकाबले जीतने अहमदाबाद कूच करेगी, जहां उसकी टक्कर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होनी है। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में भारत विश्व कप में पाकिस्तान पर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगा। हो सकता है कि लगातार आठवीं जीत के लिए ब्लू ब्रिगेड अपना वो खास हथियार आजमाए, जिससे पड़ोसी मुल्क भी डरता है।

कौन हैं रोहित शर्मा का ट्रंप कार्ड?
​दरअसल, डेंगू से पीड़ित शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया था, जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। वही चौथे नंबर पर उतरे श्रेयस अय्यर भी 0 पर ही चलते बने थे। दरअसल, उस मैच में जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने मिलकर दो ओवर में ही सिर्फ दो रन पर भारत के तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा (0) भी शामिल थे। ईशान किशन राइट-लेफ्ट का अच्छा कॉम्बिनेशन देते हैं इसलिए किसी भी मैच में वह एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं लेकिन हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर की जगह अपने ट्रंप कार्ड का मौका देने पर विचार करे।

सूर्यकुमार यादव की होगी टीम में एंट्री
​​इंडियन मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव अपनी बैटिंग स्टाइल से किसी भी विपक्षी टीम को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। उनकी टी-20 बैटिंग स्टाइल के मद्देनजर बतौर फिनिशर इस्तेमाल किया जा सकता है। हो सकता है कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मौका देकर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाए। वैसे भी विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एक स्टाइल के बैट्समैन हैं। तीनों खुलकर शॉट्स लगाने से पहले क्रीज पर वक्त गुजारते हैं। हार्दिक पंड्या भी अब पहले की तरह आक्रामक नहीं रहे। शायद उन्हें भी टीम मैनेजमेंट ने नया रोल सौंपा है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव बैटिंग ऑर्डर को विविधता भी देंगे। जरूरत पड़ने पर वह तेजी से रन बटोरकर काउंटर स्ट्राइक कर सकते हैं। अपने अजीबोगरीब शॉट्स से बॉलर्स के बीच खलबली मचा सकते हैं।

सूर्या को खिलाना क्यों सही फैसला?
सूर्यकुमार यादव मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं। उनके क्रीज पर रहते गेंदबाजों को अपनी लाइन-लैंथ पकड़ने में काफी दिक्कत आती है, उनके पास शॉट्स की तगड़ी रेंज है। एक ही बॉल पर खेलने के लिए कम से कम छह शॉट्स का विकल्प है। दबाव भरे हालातों में गेंदबाज से गलती होना स्वभाविक है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अबतक एक भी वनडे इंटरनेशनल नहीं खेला है। शाहीन-शाह-अफरीदी, हारिस रऊफ की अगुवाई वाला तेज गेंदबाजी अटैक विराट-रोहित-केएल से बचने की तैयारियां करेगा तो वह पड़ोसी मुल्क के लिए सरप्राइज साबित हो सकते हैं। वैसे पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने चार टी-20 पारियों में 57 रन ही बनाए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...