8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलWorld Cup: हैदराबाद पर फंसा पेंच, मैच की तारीख बदलने की मांग...

World Cup: हैदराबाद पर फंसा पेंच, मैच की तारीख बदलने की मांग पर BCCI की दो टूक- नहीं हो पाएगा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आईसीसी विश्व कप 2023 के कार्यक्रम में बदलाव के हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अनुरोध को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया। एचसीए ने भारत में पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप के दौरान लगातार दो दिन दो मैचों की मेजबानी को संगठनात्मक और सुरक्षा कारणों से मुश्किल करार देते हुए कार्यक्रम में बदलाव की मांग की थी।

सिरे से खारिज मांग
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को ही कहा था कि कार्यक्रम में और बदलाव संभव नहीं है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ‘बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप टीम चयन बैठक (जिसके लिए सचिव संयोजक हैं) के बाद दिल्ली में एचसीए अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य इकाई को स्पष्ट कर दिया की नौ अगस्त को संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।’

हैदराबाद में भारत के मैच नहीं
काफी विलंब के बाद इस साल जून में विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। बीसीसीआई और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने इस महीने की शुरुआत में नौ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बड़ा मुकाबला भी शामिल था। भारत और पाकिस्तान के मैच के आयोजन को एक दिन पहले 14 अक्टूबर को कर दिया गया। इसके अलावा हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मैच 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर कर दिया गया। एचसीए इससे पहले नौ अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड मैच की भी मेजबानी कर रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था बड़ा मसला
हैदराबाद पुलिस ने लगातार दो मैचों के लिए सुरक्षा प्रदान करने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए दो मैचों के बीच कम से कम एक दिन का समय मांगा था। इस में बदलाव करने से न्यूजीलैंड और नीदरलैंड की टीमों का यात्रा कार्यक्रम पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसके लिए दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड तैयार नहीं होंगे। आईसीसी भी इसकी मंजूरी नहीं देगा।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...