19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवाह हिटमैन वाह! अफ्रीकी बॉलरों की छाती पर चढ़कर मचाया तांडव, ये...

वाह हिटमैन वाह! अफ्रीकी बॉलरों की छाती पर चढ़कर मचाया तांडव, ये 2 छक्के देख फैंस दंग रह गए

Published on

कोलकाता

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 37वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों इस बीच यह मुकाबले के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टकरा रही है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल। रोहित और गिल ने टीम इंडिया के लिए ऐसा आगाज किया की कि साउथ अफ्रीकी टीम पूरी तरह से घबरा गई।

इन दोनों की तूफानी बैटिंग से सिर्फ 27 गेंद में टीम इंडिया की फिफ्टी पूरी हो गई। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में तांडव मचा कर रख दिया। खास तौर से पारी का पांचवां ओवर लेकर लुंगी एनडिगी के खिलाफ तो रोहित शर्मा का विकराल रूप देखने को मिला, जब उन्होंने बैक टू बैक चौके और छक्के लगाकर उन्हें दहला दिया।

दरअसल पारी का 5वां ओवर लेकर एनगिडी ने शुरुआत डॉट बॉल से की थी, लेकिन दूसरी गेंद पर उन्होंने स्विप लगाते हुए चौका बटोर लिया। इसकी अगली गेंद पर रोहित ने खड़े-खड़े पुल शॉट मारकर गेंद को स्टेडियम में दाखिल कर दिया।

रोहित शर्मा के इस रूप को देखकर लुंगी एनगिडी पूरी तरह से घबराए हुए नजर आए। इसका फायदा रोहित शर्मा ने बखूबी उठाया। हालांकि चौथी गेंद पर एनगिडी किसी तरह बचने में सफल रहे लेकिन पांचवीं गेंद पर उन्होंने फिर से दनदनाता हुआ छक्का जड़ दिया। इस तरह रोहित तीन गेंद में 16 रन बटोर लिए।

40 रन बनाकर हुए आउट
रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह की तूफानी शुरुआत की थी उसके वह बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। रोहित शर्मा ने 40 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में दो छक्के के अलावा 6 चौके भी लगाए। हालांकि, वह अपने अर्धशतक से जरूर चूक गए लेकिन रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को एक ऐसी ठोस शुरुआत दे दी, जिसके कारण आगे के बल्लेबाजों के लिए आसानी हो गई।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...