10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलवाह लिटन दास दिल जीत लिया, आउट हुए खिलाड़ी को बुलाया वापस,...

वाह लिटन दास दिल जीत लिया, आउट हुए खिलाड़ी को बुलाया वापस, मैदान पर हुआ भारी ड्रामा

Published on

ढाका

क्रिकेट के खेल में खेल भावना हमेशा से चर्चा में रही है। कई बार नियम के कारण मुश्किलें खड़ी जो जाती है। खास तौर से मांकडिंग को लेकर। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में। इस मुकाबले में बांग्लादेश के लिए कप्तानी कर रहे लिटन दास ने जो किया उसकी अब हर तरफ तारीफ हो रही है। लिटन दास ने खेल भावना दिखाते हुए इस मैच में न्यूजीलैंड के आउट हुए खिलाड़ी को वापस लिया।

दरअसल मैच के 46वें ओवर में बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने स्ट्राइक एंड पर बल्लेबाजी कर रहे लॉकी फर्ग्यूसन को गेंद डालने के लिए अपना रन अप लिया। वहीं दूसरी छोर पर ईश सोढ़ी रन लेने के लिए बॉल हाथ से निकलने से पहले अपना क्रीज छोड़ दिए। हसन महमूद पूरी तरह से मुस्तैद थे और उन्होंने ईश सोढ़ी को रन आउट (मांकडिंग) कर दिया।

https://twitter.com/i/status/1705547148048396510

ईश सोढ़ी अपनी क्रीज से बाहर पाए गए। ऐसे में थर्ड अंपायर ने उन्हें रन आउट दे दिया। सोढ़ी वापस पवेलियन की तरफ मुड़ पड़े। सोढ़ी इससे बिल्कुल भी खुश नहीं दिख रहे थे। उन्होंने हाथ उठाकर बॉलर को देखते हुए ताली बजाई मानों वह उन पर तंज कस रहे हों, लेकिन तभी कप्तान लिटन दास ने मैदानी अंपायर से कुछ बात की और ईश सोढ़ी को वापस खेलने के लिए बुला लिया गया।इस घटना से ईश सोढ़ी पूरी तरह हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें इसकी कोई उम्मीद नहीं थी। हालांकि बांग्लादेशी खिलाड़ियों के इस खेल भावना से ईश सोढ़ी काफी खुश हुए और उन्होंने गेंदबाज हसन महमूद को गले से लगा लिया।

ईश सोढ़ी ने बनाए 35 रन
वापस बल्लेबाजी के लिए ईश सोढ़ी ने आखिर में कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। उन्होंने 39 गेंद में 35 रनों की पारी खेली। इस दौरान 3 छक्के भी लगाए। इसके अलावा अगर न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 254 रन का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्लंडेल ने सबसे अधिक 68 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हेनरी निकोल्स ने 61 गेंद में 49 रनों का योगदान दिया।गेंदबाजी में मेहदी हसन और खालिद अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान के खाते में दो विकेट आया जबकि हसन महमूद और नसूम अहमद ने एक-एक विकेट झटके।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...