9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeखेलWPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी घोषित होने से फूले नहीं...

WPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी घोषित होने से फूले नहीं समा रहीं महिला क्रिकेटर, यूं जाहिर की खुशी

Published on

नई दिल्ली

बीसीसीआई के महिला प्रीमियर लीग (WPL) की पांच टीमों की घोषणा के बाद विदेश की महिला क्रिकेटरों ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया है। उनका कहना है कि इसका पूरी दुनिया में महिला खेलों पर काफी असर पड़ेगा। बीसीसीआई ने पहली डब्ल्यूपीएल की पांच टीमों की बिक्री से 4669.99 करोड़ रुपये हासिल किए जबकि अडानी स्पोटर्सलाइन ने अहमदाबाद टीम के लिए सबसे अधिक 1289 करोड़ रुपये खर्च किए।

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बनी ईशा गुहा ने लिखा, ‘महिलाओं के खेल के लिये ऐतिहासिक दिन।’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लिसा स्थालेकर ने लिखा, ‘यह निश्चित रूप से ऐतिहासिक है। महिलाओं का खेल अभी से ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है जबकि इसमें अभी तक एक भी मैच नहीं खेला गया है। यह काफी रोमांचक है। बीसीसीआई और इसमें जुड़े सभी लोगों को बधाई।

आईपीएल टीम मालिकों मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स ने 912.99 करोड़ रुपये, 901 करोड़ रुपये और 810 करोड़ रुपये में सफल बोलियां लगाई। आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान शट ने लिखा कि यह सिर्फ महिला क्रिकेट के लिये ही नहीं बल्कि दुनिया भर के महिला खेलों के लिये शानदार है। न्यूजीलैंड की फ्रांसिस मैके ने लिखा, ‘महिला क्रिकेट के लिये बहुत बड़ा दिन। ये संख्या तो देखिये। महिला प्रीमियर लीग के लिये अब इंतजार नहीं कर सकती।’

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज केट क्रास ने अतीत में महिलाओं के खेल को कमतर आंकने वालों को नसीहत दी। उन्होंने कहा, ‘बीसीआई ने कुछ विशेष को मान्यता दी है और इससे महिला क्रिकेटरों को वो मंच मिलेगा जिसकी वे हकदार हैं।’ दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने काप, इंग्लैंड की डेनियल वाट और ऑस्ट्रेलियाई होली फर्लिंग ने महिलाओं की लीग ‘जिंदगी बदलने’ वाली होगी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...