8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलरेसलर अमन सहरावत मेडल से एक जीत दूर... पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल...

रेसलर अमन सहरावत मेडल से एक जीत दूर… पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे

Published on

पेरिस,

भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक 2024 में मेन्स 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. क्वार्टर फाइनल में अमन ने अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता में 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें उनका सामना शीर्ष वरीय जापान के रेई हिगुची से होगा. सेमीफाइनल मुकाबला 8 अगस्त यानी आज भारतीय समयानुसार 9.45 मिनट पर खेला जाएगा.

एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले देश के एकमात्र पुरुष पहलवान अमन ने क्वार्टर फाइनल में अबाकारोव पर आसानी से जीत हासिल की. पहले राउंड में अबाकारोव की ‘पैसिविटी’ (निष्क्रियता) के कारण एक अंक और फिर ‘टेक डाउन’ से दो अंक हासिल किए.

दूसरे राउंड में भी पूर्व विश्व चैम्पियन अबाकारोव का यही हाल रहा जिसके बाद भारत के 21 वर्षीय युवा पहलवान ने फितले बांधने की कोशिश और कामयाब भी हुए. इस तरह उन्होंने आठ अंक जुटाए और तकनीकी श्रेष्ठता से जीत गए. अबाकारोव ने अंत में दो अंक को चुनौती दी, लेकिन यह नामंजूर हुई और अमन को एक और अंक मिला.

इससे पहले अमन उत्तर मैसेडोनिया के प्रतिद्वंद्वी व्लादिमीर इगोरोव के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते क्वार्टर फाइनल में पहुंचे. मुकाबले के दौरान अमन काफी फुर्तीले दिखे और उन्होंने अपना डिफेंस बरकरार रखते हुए पूर्व यूरोपीय चैम्पियन पर तकनीकी दक्षता के आधार पर 10-0 से जीत हासिल की. पहले राउंड में 29 वर्षीय इगोरोव थोड़े परेशान दिखे और अमन के ‘आल ऑउट’ आक्रमण के बाद उन्हें घुटने के लिए चिकित्सा लेनी पड़ी. अमन ने प्रतिद्वंद्वी को वापसी नहीं करने दी। अमन ने ‘टेकडाउन’ करके दो और अंक जुटाए और 10-0 से बढ़त बना ली जबकि अभी मुकाबला खत्म होने में दो मिनट बाकी थे.

अंशु मलिक हारीं, अब रेपचेज के जरिए मिलेगा मौका?
भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के प्री- क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पांचवीं वरीय हेलेन लुसी मैरोयूलिस से 2-7 से हार गईं.अपने दूसरे ओलंपिक में हिस्सा ले रही अंशु को रेपेचेज में खेलने के लिए मैरोयूलिस के फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद करनी होगी.

पहले राउंड में अमेरिका की अनुभवी पहलवान मैरोयूलिस ने शुरू से दबदबा बनाते हुए बढ़त हासिल की. इसमें अंशु काफी ‘डिफेंसिव’ लग रही थी, पर दुनिया की इस मशहूर पहलवान को और अंक नहीं बनाने दिए. दूसरे राउंड में भी तीन बार की विश्व चैम्पियन मैरोयूलिस ने यही प्रदर्शन जारी रखते हुए पांच अंक जुटाए, जबकि वापसी की कोशिश में जुटीं अंशु केवल दो अंक ही हासिल कर सकीं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...