19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने यशस्वी जायसवाल, दिग्गज सचिन-कोहली या रोहित...

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने यशस्वी जायसवाल, दिग्गज सचिन-कोहली या रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा

Published on

कानपुर

भारतयी टीम के 22 साल के युवा और विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला कानपुर टेस्ट में जमकर बोला। उन्होंने दोनों पारियों में तूफानी अर्धशतक ठोके और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। जायसवाल ने पहली पारी में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 गेंद में 72 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 141 का था। वहीं दूसरी पारी में जायसवाल ने 45 गेंदों में 51 रन की गजब अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 113 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। अपनी इन तूफानी पारियों के दम पर जायसवाल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है जो आज तक महान सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने।

यशस्वी जायसवाल ने किया कमाल
2011 में भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग पहले भारतीय बने थे जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर 100 के स्ट्राइक रेट से बनाया था। वहीं उनके बाद अब यह कारनामा करने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरे भारतीय बने हैं। सहवाग ने वेस्टइंडीड के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में यह कारनामा किया। उन्होंने पहली पारी में 46 गेंद में 55 तो दूसरी पारी में 55 गेंद पर 55 रन बनाए थे।

हालांकि भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज अब समाप्त हो गई है। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने नजमुल हुसैन शांतो की बांग्लादेश टीम की धज्जिां उड़ा दी। भारत ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत ने पहला टेस्ट 280 रन से जीता जबकि दूसरा टेस्ट 7 विकेट से। इसी के साथ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

दूसरे टेस्ट में तो टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में गजब का खेल दिखाया। दो दिन (दूसरे और तीसरे) बारिश औ गीले मैदान की वजह से तो खेल ही शुरू नहीं हो पाया था। ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रॉ हो जाएगा। लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो टीम इंडिया ने गजब का अटैकिंग क्रिकेट खेला और बाजी मार ली। भारत के बल्लेबाजों ने अपने आक्रमक रवैये से सबका दिल जीत लिया।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 233 रन बनाए थे। इसके जवाब में खेल के चौथे दिन भारत ने तेजी से बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 285 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया। इससे भारत ने 56 रन की लीड ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 26 रन के स्कोर पर भारत ने बांग्लादेश के 2 विकेट गिरा दिए थे। वहीं पांचवें दिन के पहले सेशन में ही बांग्लादेश 146 रन पर सिमट गई और भारत को 95 रन का टारगेट मिला। इस टारगेट को टीम इंडिया ने 7 विकेट रहते 17.2 ओवर में चेज कर लिया।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...