16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवीडियो देख नहीं होगा यकीन... वार्नर ने लपके दो चमत्कारिक कैच, एक...

वीडियो देख नहीं होगा यकीन… वार्नर ने लपके दो चमत्कारिक कैच, एक अद्भुत रन आउट

Published on

लखनऊ

पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही मौजूदा विश्व कप में खराब फील्डिंग कर रही हो, लेकिन सोमवार को डेविड वार्नर ने दो चमत्कारिक कैच लेते हुए हर किसी का दिल जीत लिया। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में जारी ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले के दौरान डेविड वार्नर ने पहले तो पाथुम निसंका का जबरदस्त कैच पकड़ा और फिर इसके बाद कुसल मेंडिस को भी अपनी शानदार रनिंग-डाइविंग स्किल के बूते मैदान के बाहर भेज दिया हालांकि इस दौरान वह खुद भी चोटिल हो गए। इसका नतीजा यह रहा कि ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका ने 209 रन पर समेट दिया।

डेविड वार्नर ने बचाई इज्जत
दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने मिलकर छह कैच टपकाए थे। उस मुकाबले के बाद ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग को लेकर कई सवाल उठे थे। ऐसे में डेविड वार्नर ने न सिर्फ अपनी टीम की खोई प्रतिष्ठा लौटाई बल्कि मैच में भी वापसी करवाई। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन का स्कोर पार कर लिया था। पाथुम निसंका और कुसल परेरा दोनों ही ओपनर्स ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए थे। मगर 21.1 ओवर में कप्तान पैट कमिंस ने 125 रन पर श्रीलंका को पहला झटका दिया।

पहले निसंका का कैच
22वें ओवर की चौथी बॉल पर पाथुम निसंका ने पैट कमिंस की शॉर्ट बॉल पर बड़ा शॉट लगाना चाहा। 61 रन बनाकर खेल रहे निसंका ने पिछली छोटी बॉल पर पुल शॉट लगाकर बाउंड्री हासिल की थी लेकिन एक और बाउंसर से चकमा खा गए। इस पर भी पुल शॉट लगाया लेकिन मिड विकेट की तरफ वहां मार बैठे जहां वार्नर मौजूद थे। जैसे ही डेविड ने गेंद को हवा में अपनी ओर आता देखा तेजी से उसकी ओर लपके और बाईं तरफ भागते हुए डाइव लगाई और कैच को पूरा कर लिया। 125 रन पर पहला झटका लगने के बाद श्रीलंका की पारी ढह गई।

फिर मेंडिस का काम तमाम
28वें ओवर में जब टीम का स्कोर 165 रन था, तब तीसरा विकेट गिर गया। डीप मिड विकेट पर डेविड वार्नर का एक और शानदार कैच। आज का ये उनका दूसरा कैच है| ऑस्ट्रेलिया को फील्ड में कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की दरकार है| इनफॉर्म बल्लेबाज कुसल मेंडिस महज नौ रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। एडम जम्पा की फ्लाईटेड गेंद पर मेंडिस ने स्वीप शॉट लगाया जो पड़कर टर्न हुई और हल्का सा उछाल के साथ बल्ले के उपरी भाग को लगी और मिड विकेट की तरफ हवा में गई जहां से वार्नर ने अपनी बाईं ओर भागते हुए डाइव लगाई और दो तीन बार रोल करते हुए कैच को पूरा किया। इस बीच उनका घुटना जमीन पर फंसा भी था लेकिन कैच नहीं छोड़ा। पूरी की पूरी टीम उनके पास जाकर कैच का जश्न मनाने लगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...