6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यपरिवार को बंधक बनाकर 65 लाख रुपये और गहने लूटे, BSF के...

परिवार को बंधक बनाकर 65 लाख रुपये और गहने लूटे, BSF के पूर्व जवान समेत 10 गिरफ्तार

Published on

रायपुर,

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 65 लाख रुपये कैश और गहने लूटने के आरोप में पूर्व BSF जवान समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने एक परिवार से बंदूक के बल पर 65 लाख 25 हजार रुपये और आभूषण लूटने के मामले में शामिल थे. पुलिस ने गुरुवार को इस मामले का खुलासा किया.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मंगलवार को अनुपम नगर इलाके में हुई, जब नगर निगम चुनावों के बीच खमरडीह थाना क्षेत्र में आरोपियों ने कैमोफ्लाज वर्दी पहनकर एक घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया.

रायपुर रेंज के महानिरीक्षक (IG) अमरेश मिश्रा के अनुसार, मास्टरमाइंड ए. सोम शेखर जो 2011 में BSF से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले चुका था, उसने अपने साथियों देवलाल वर्मा, कमलेश वर्मा, राहुल त्रिपाठी, उसकी पत्नी नेहा, पुरुषोत्तम देवांगन, अजय ठाकुर, मनुराज मौर्य, पिंटू सरवान और शाहिद पठान के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

आरोपियों ने मनोहरन वेलु के घर में घुसकर उन्हें और उनकी दो बहनों को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया और फिर लूटपाट की. पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार के अमेरा गांव, भिलाई और बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया. शाहिद पठान और पिंटू सरवान को नागपुर (महाराष्ट्र) से पकड़ा गया.

पूर्व BSF जवान बना मास्टरमाइंड
IG मिश्रा के अनुसार, शेखर BSF में सूबेदार था और सेवानिवृत्त होने के बाद NGO और रियल एस्टेट का काम करता था. उसे पता था कि वेलु ने मंदिर हसौद इलाके में ज़मीन बेची थी और घर में बड़ी नकदी रखी थी. इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this