13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्ययूपी में 10 सीनियर IAS के तबादले, वेंटिंग में डाले गए मनोज...

यूपी में 10 सीनियर IAS के तबादले, वेंटिंग में डाले गए मनोज सिंह, कई अफसरों के विभागों की छंटनी

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। यूपी में 10 सीनियर आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है जबकि सीनियर आईएएस व एसीएस फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज, इन्वायरनमेंट मनोज सिंह को शासन ने अचानक उनके पद से हटा दिया है। कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि राज शेखर समेत कई आईएएस अधिकारियों के विभागों की छंटनी की गई है।

रविवार को जारी हुए आईएएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम में 10 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। आईएएस अनिल गर्ग को वर्तमान पद के साथ स्टेट नोडल ऑफ़िसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौप दिया गया है।

मनोज सिंह को वेंटिंग में डाला गया
इसके साथ ही वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज सिंह को वेंटिंग में डाल दिया गया है। 1989 बैच के सीनियर आईएएस मनोज सिंह का अगले महीने रिटायरमेंट होना है। उसके पहले उन्हें वन एवं पर्यावरण से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। अब उनकी जगह अनिल कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

ऐश्वर्या को प्रबंध निदेशक UP एग्रो की जिम्मेदारी
इसके अलावा सीनियर आईएएस रवि रंजन प्रबंध निदेशक UP इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड का के पद पर यथावत बने रहेंगे। साथ ही प्रतीक्षारत चल रही आईएएस सान्या छाबड़ा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया है। पूर्णता ऐश्वर्या को प्रबंध निदेशक UP एग्रो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं आईएएस प्रभाष कुमार को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन और उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही आईएएस उदयभानु त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास और डॉ. कंचन सरन को राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...