7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य12 दिन पहले पीएम मोदी ने दी थी चेतावनी, आज मंत्री के...

12 दिन पहले पीएम मोदी ने दी थी चेतावनी, आज मंत्री के भाई के घर पहुंची ईडी तो खुला ये बड़ा राज

Published on

रांची

झारखंड में ईडी ने छापेमारी की है। गौरतलब है कि झारखंड में पेयजल स्वच्छता विभाग में कथित करोड़ों के घोटाले मामले में ईडी (ED) ने प्रदेश के 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ये ठिकाने आईएएस मनीष रंजन के सहयोगियों से संबंधित ठिकाने हैं। इसके अलावा पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और अन्य करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की सूचना है। ईडी की टीम सभी जगहों पर छानबीन में जुटी हुई है।

PM मोदी ने उठाया था मुद्दा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों हजारीबाग में जनसभा के दौरान मामले को उठाया था। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया था कि केंद्र की योजना में भी घोटाला किया जा रहा है। मिथिलेश ठाकुर के करीबी माने जाने वाले वेदांत खिरवाल के चाईवासा सदर बाजार तम्बक्कू पट्टी स्थित घर पर भी छापेमारी की है।

छापेमारी को लेकर ये बोले हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छापेमारी की जो कहानी है ये सब अप्रत्याशित नहीं है। सीएम ने ईडी का नाम लिए बगैर कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में हमारे विपक्ष के मुख्य सक्रिय कार्यकर्ता अपने काम पर लग गए हैं।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...