12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्य14 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, बेचैनी महसूस होने...

14 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, बेचैनी महसूस होने पर बेंच पर बैठा फिर जमीन पर गिर गया

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक प्रसिद्ध थीम पार्क में दिल का दौरा पड़ने से एक नगर निगम स्कूल के 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. वह अन्य विद्यार्थियों के साथ घूमने गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई, जब घनसोली में नवी मुंबई नगर निगम की ओर से संचालित स्कूल के विद्यार्थी खोपोली में इमेजिका थीम पार्क की एजुकेशनल टूर पर थे. उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आठवीं कक्षा के छात्र आयुष धर्मेंद्र सिंह को बेचैनी महसूस होने लगी और वह बेंच पर बैठ गया और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ा.

अधिकारी ने बताया कि छात्र को पार्क के कर्मचारियों और शिक्षकों की मदद से पार्क के अंदर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. फिर उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि सरकारी चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें पता चला कि लड़के की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. खालापुर पुलिस स्टेशन में सडेन डेथ का मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this