14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यस्विमिंग पूल से बाहर निकला, चलते-चलते गिर पड़ा, 15 साल के लड़के...

स्विमिंग पूल से बाहर निकला, चलते-चलते गिर पड़ा, 15 साल के लड़के की मौत, CCTV आया सामने

Published on

मेरठ,

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां स्विमिंग पूल में नहाते वक्त एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई. मृतक समीर सिवालखास का रहने वाला था और अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने आया था. बताया जा रहा है कि समीर स्विंग के दौरान बाहर निकला और चलते-चलते बेहोश होकर गिर गया. तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

स्विमिंग पूल में नहाने गए 15 साल के लड़के की मौत
यह पूरी घटना स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि समीर पूल से बाहर निकलकर थोड़ा चलता है, फिर पीठ के बल जमीन पर गिर जाता है. मौके पर मौजूद लोग दौड़कर उसे पकड़ते हैं और अस्पताल ले जाकर जाते हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हार्ट फेल या हार्ट अटैक से मौत हुई होगी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने बताया कि परिजनों से पता चला है कि समीर का स्वास्थ ठीक नहीं था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल पाएगा. पुलिस का कहना है कि अब तक समीर के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है.

हार्ट फेल या हार्ट अटैक से मौत की आशंका
स्विमिंग पूल पहुंची पुलिस टीम को लोगों ने बताया कि समीर काफी देर तक आराम से तैर रहा था. लेकिन बाहर आते ही वह नीचे गिर गया फिर नहीं उठा. किसी को भी इस बात का एहसास नहीं था कि ऐसा हादसा भी हो सकता है. पुलिस का कहना है कि जांच के हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामले पर एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि पुलिस अपनी तरफ से छानबीन में लगी है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this