7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में हम्पी के पास इजरायली पर्यटक समेत 2 महिलाओं से गैंगरेप,...

कर्नाटक में हम्पी के पास इजरायली पर्यटक समेत 2 महिलाओं से गैंगरेप, साथियों को नहर में दिया धक्का, 2 जख्मी, एक की मौत

Published on

कोप्पल (कर्नाटक)

कर्नाटक में हम्पी शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे गुरुवार रात 27 साल के इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उनसे मारपीट भी की गई। कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिलाओं के साथ मौजूद तीन पुरुष पर्यटकों पर भी हमला किया गया और उन्हें एक नहर में धकेल दिया गया। इनमें से एक पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन तीनों संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कब की है घटना?
इसने कहा कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई जब रात्रि भोजन के बाद होमस्टे संचालक 29 साल की एक महिला, इजराइली नागरिक और तीनों पुरुष पर्यटक सनापुर झील के पास तुंगभद्र नहर के किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए संगीत का लुत्फ उठा रहे थे। इसने बताया कि पुरुष पर्यटकों में से एक अमेरिका से था, जबकि अन्य ओडिशा और महाराष्ट्र के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में होमस्टे संचालक ने आरोप लगाया कि जब वे संगीत सुन रहे थे, तो तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा। जब उसने उन्हें बताया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो आरोपियों ने 100 रुपये मांगे।

कन्नड़ और तेलुगु बोल रहे थे आरोपी
शिकायतकर्ता ने एफआईआर में कहा कि होमस्टे संचालक उन्हें नहीं जानती थी, इसलिए उसने उनसे कहा कि उनके पास रुपये नहीं हैं। जब पुरुषों ने बार-बार जोर दिया, तो ओडिशा के पुरुष पर्यटकों में से एक ने उन्हें 20 रुपये दिए। इसके बाद तीनों पुरुषों ने कथित तौर पर बहस करना शुरू कर दिया और पत्थरों से उनके सिर पर वार करने की धमकी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने और पर्यटकों ने उन्हें रुपये देने से इनकार कर दिया, तो कन्नड़ और तेलुगु बोलने वाले आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

महिला और इजराइल पर्यटक से रेप
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को नहर में धक्का दे दिया और महिला और इजराइल की पर्यटक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने होमस्टे संचालक की पिटाई भी की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका बैग भी छीन लिया और दो मोबाइल फोन और 9,500 रुपये नकद छीन लिए।

दो पर्यटक जख्मी, तीसरे की मिली लाश
पुलिस ने बताया कि तीन पुरुष पर्यटकों में से दो घायल हो गए, जबकि एक अन्य लापता हो गया, जिसका शव शनिवार रात बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गंगावती ग्रामीण थाने में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत जबरन वसूली, जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की मंशा से लूट या डकैती, हत्या के प्रयास और सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है। (इनपुट भाषा)

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...