14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यजम्‍मू में 3 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 अरेस्‍ट, भारी मात्रा में...

जम्‍मू में 3 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 अरेस्‍ट, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Published on

जम्‍मू

जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुल‍िस ने जम्मू और राजौरी जिलों में तीन आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसमें राजौरी ज‍िले में दो और जम्मू में एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। जम्‍मू के ADGP मुकेश स‍िंह ने बताया क‍ि लश्कर ए तैयबा का एक आतंकी मॉड्यूल जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में बनाया गया। इसका मास्टरमाइंड फैसल मुनीर है। इसके साथ 4-5 और लोगों का गिरोह है जिसमें से 2 की गिरफ़्तारी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू) मुकेश सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया क‍ि फैसल मुनीर जम्मू आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है। इन्होंने पिछले एक से डेढ़ साल में सीमा पार से आई कई ड्रोन डिलीवरी प्राप्त की है। फैसल मुनीर के घर से एक एके-47 राइफल, 5 पिस्तौल, 8 ग्रेनेड और गोला बारूद बरामद हुआ है। ADG ने बताया क‍ि राजौरी आतंकी मॉड्यूल में तालिब हुसैन और अल्ताफ हुसैन को गिरफ़्तार किया गया है। पिछले साल बीजेपी नेता जसबीर सिंह के घर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ था जिसमें अल्ताफ हुसैन शामिल था।

भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
मुकेश कुमार ने बताया क‍ि तालिब हुसैन ने पिछले एक साल में ड्रोन से 5 डिलीवरी प्राप्त की थी। इसमें 4 AK-47 आई थी जिसमें से 3 बरामद कर ली गई हैं। 8 यूबीजीएल ग्रेनेड गिराई गई थी जिन्हें बरामद कर लिया है। 8 चाइनीज ग्रेनेड में से 7 बरामद कर ली हैं। 6 पिस्तौल बरामद किए हैं। 5 रिमोट कंट्रोल IED बरामद किए गए हैं। 2 बड़े IED बरामद हुए हैं।

पुल‍िस ने 7 को क‍िया अरेस्‍ट
जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया क‍ि इस कार्रवाई में कुल 7 गिरफ्तारी हुई है। राजौरी आतंकी मॉड्यूल से 2 किलो और 5 किलो के दो आईईडी बरामद, हथियार और गोला-बारूद सामग्री के अलावा बरामद हुई है।

Latest articles

भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

भोपाल: भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब बेहद कम कीमत में नाश्ता और चाय मिलने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...