9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यपटना में गंगा स्नान के दौरान डुबे 6 युवक, 2 निकाले गए,...

पटना में गंगा स्नान के दौरान डुबे 6 युवक, 2 निकाले गए, 4 की तलाश जारी

Published on

पटना,

महाशिवरात्रि के दिन बिहार की राजधानी पटना में दर्दनाक हादसा हुआ है. गंगा स्नान करने गए छह युवक नदी में डुब गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. दो युवकों को गंगा नदी से निकाल लिया गया है. लापता चार अन्य युवकों की तलाश जारी है. घटना राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट घाट की है.

जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. इसी दौरान छह युवक गहरे पानी में चले गए और डुबने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन जब कोई कुछ कर पाता, युवक गहरे पानी में समा गए. घटना की सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाकर गांधी मैदान थाने की पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. एसडीआरएफ ने दो युवकों को निकाल लिया है. लापता चार अन्य की तलाश जारी है.

घटना के बाद युवकों के परिजनों में हाहाकार मच गया. गौरतलब है कि महाशिवरात्रि को लेकर पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सूबे के शिवालयों में भी भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे. पटना में स्नान के दौरान छह युवकों के गंगा नदी में डुबने की घटना को छोड़ दें तो प्रदेश में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है.

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...